Lakshadweep Best Food: लक्षद्वीप घूमने जाने का कर रहे हैं प्लान, तो जरूर ट्राई करें ये स्ट्रीट फूड्स
Lakshadweep Street Food: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद अब लक्षद्वीप जैसी खूबसूरत जगह काफी चर्चा में आ गई। अब हर कोई समुद्र का हसीन नज़ारा देखने और सुकून के चंद पल बिताने के लिए लक्षद्वीप जाना चाहता है। अगर आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस जगह मिलने वाले स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताएंगे।
लक्षद्वीप जैसी सुंदर जगह में अगर आप भी सुकून के पल अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ बनाना चाहते हैं तो वहां से जाने से पहले यहां कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। पहले तो आइलैंड पर पहुंचने के लिये आपको कोच्चि सरकार से इजाज़त लेनी पड़ती है। इसके बाद ही लक्षद्वीप घूम सकते हैं। इसके अलावा जब आप लक्षद्वीप पहुंच जाएं तो वहां किस तरह का खाने का मजा आप ले सकते हैं।

1. मुस कवाब
लक्षद्वीप में सबसे अच्छा सी फूड मिलता है। अगर वहां खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मुस कवाब ट्राई करना मत भूलिएगा। इसे आमतौर पर चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। ये बोनलेस मछली से बनकर तैयार किया जाता है।
2. ऑक्टोपस फ्राई
ऑक्टोपस फ्राई वैसे तो लक्षद्वीप में बड़ी आसानी से मिल जाता है। जो भी नॉनवेज लवर हो वह इसको जरूर ट्राई करें। ये केवल स्ट्री फूड ही नहीं वहां से सभी रेस्टोरेंट के वेन्यू पर भी आपको मिल जाएगा। बेबी ऑक्टोपस को क्रिस्पी करके चटनी के साथ परोसा जाता है। अधिकतर लोग इसे काफी पसंद करते हैं।
3. किलंजी
किलंजी को चावल और अंडे से पकाया जाता है। इसमें काफी ग्रेवी और गुड़ डालकर परोसा जाता है। अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो इसे खा सकते हैं ये खासतौर से उनके लिए है जो नॉनवेज खाना ज्यादा पसंद नहीं करते। लक्षद्वीप में अधिकतर जगहों में मिल जाएगा।
4. बटला अप्पम
बटला अप्पम कोई सी फूड नहीं बल्कि लक्षद्वीप की फेमस मिठाई है। इसे अंडे, आटा, चीनी और इलाइची से बनाया जाता है। ये वहां का फेमस स्ट्रीट फूड है जिसका आनंद आप बेहद कम दाम में ले सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications