बच्चे का कॉन्फिडेंस कम कर सकती हैं ये बातें आज ही दें ध्यान, सामने कहकर करें ऐसी बातें
Parenting Tips: बच्चों का आत्मविश्वास एक महत्वपूर्ण पहलू है, इससे उसके आने भविष्य पर गहरा असर हो सकता है। यदि आप देख रहे हैं कि आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे कम हो रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। माता-पिता के रूप में, आपको इस समस्या को समझने और इसे सुधारने के लिए कुछ उपाय करने की आवश्यकता है।
आत्मविश्वास कम होने के कारण
परीक्षा का दबाव: आजकल के बच्चों पर स्कूल में परीक्षा का दबाव काफी अधिक होता है। लगातार अच्छे परिणाम की उम्मीद बच्चे को तनाव में डाल सकती है।

बच्चे की प्रशंसा: यदि आपका बच्चा अच्छे नंबर भी ला रहा है और एक माता-पिता होने के नाते आपकी तरफ से उसे प्रशंसा या समर्थन नहीं मिलता है, तो वे अपनी क्षमताओं पर शक करने लगते हैं।
सामाजिक अपेक्षाएँ: दोस्ती और सामाजिक दबाव के कारण भी बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है।
परिवार में तनाव: घर का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बच्चे सबसे ज्यादा अपने परिवार से ही सीखते हैं। जैसे माता-पिता के बीच का विवाद, बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
माता-पिता के लिए सुझाव
बच्चे से करें संवाद: अपने बच्चे के साथ खुलकर बात करें। उनकी भावनाओं और चिंताओं को सुनें। इससे उन्हें सुरक्षित महसूस होगा और वे अपनी समस्याएँ साझा कर पाएंगे।
बच्चे की करें तारीफ: बच्चे की हर छोटी-बड़ी उपलब्धि को सराहें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी क्षमताओं पर भरोसा करेंगे और वह अपनी अगली परीक्षा में और अच्छे से मेहनत करेगा।
असफलता को स्वीकारें: बच्चों को समझाएं कि असफलता जीवन का एक हिस्सा है। इससे वे बिना डर के नए अनुभव करने के लिए प्रेरित होंगे।
समर्थन करें: उन्हें उनके रुचियों और शौक में समर्थन दें। एक माता-पिता होने के नाते आपको ये समझना जरूरी है कि आपके बच्चे को जिस चीज में भी रुचि है उसे वही करने दे। इससे ना सिर्फ उसे खुशी होगी बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
समाज में शामिल करें: सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इससे उनके दोस्त बनाने और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications