Labubu Doll: क्या है 'लाबूबू डॉल'? क्यों हो रही है वायरल? करोड़ों में बिक रही है डरावने लुक वाली ये गुड़िया
Labubu Doll: आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब लेकिन क्यूट सी दिखने वाली डॉल ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस खास गुड़िया का नाम लाबूबू (Labubu) है। चमकदार आंखें, नुकीले दांत और शरारती मुस्कान वाली इस डॉल को लोग तेजी से अपनाने लगे हैं।
लाबूबू डॉल का जलवा
चाहे कीचेन हो या फिर बैग, हर जगह लाबूबू डॉल का जलवा दिख रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि इस डॉल की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों तक पहुंच गई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ है और इस गुड़िया में क्या खास है जिसकी वजह से ये वायरल हो रही है।

क्या है लाबूबू डॉल (Labubu Doll)?
-आपको बता दें कि लाबूबू एक कल्पनाओं पर आधारित कैरेक्टर है, जिसे साल 2015 में हांगकांग के फेमस आर्टिस्ट Kasing Lung ने डिजाइन किया था। इसकी प्रेरणा नॉर्डिक फेयरी टेल्स यानी उत्तरी यूरोपीय लोक-कथाओं से ली गई है।
-ये गुड़िया देखने में थोड़ी डरावनी है। दरअसल ये अजीबोगरीब कैरेक्टर लोगों की नजर में स्टाइलिश और अनोखा भी है। यही विरोधाभास ही इसकी सबसे बड़ी खासियत बन गया है। Gen Z और मिलेनियल्स इसे फैशन स्टेटमेंट और कलेक्टिबल टॉय दोनों के रूप में अपना रहे हैं।
ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट से शुरू हुआ इस गुड़िया का गेम
-लाबूबू को चीन की कंपनी पॉप मार्ट (Pop Mart) ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है। साल 2019 में इस कंपनी ने इसे ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट में लॉन्च किया था, जिसका मतलब है कि ग्राहक को ये पता नहीं होता कि बॉक्स के अंदर कौन-सी डॉल है।
-ये पूरा कॉन्सेप्ट सरप्राइज एलिमेंट पर आधारित है, जो लोगों को बार-बार इसे खरीदने के लिए प्रेरित करता है। अपनी पसंदीदा या रेयर डॉल पाने के लिए लोग कई बॉक्स खरीद लेते हैं। इससे इस कैरेक्टर की डिमांड और एक्साइटमेंट दोनों तेजी से बढ़ गए हैं।
क्यों लाबूबू गुड़िया के दीवाने हो रहे हैं लोग?
-लाबूबू का लुक जहां अतरंगी और डरावना है, वहीं उसका डिजाइन बहुत क्यूट और आकर्षक भी है। इसके लिमिटेड एडिशन वर्जन इसे कलेक्टर्स के लिए काफी खास बना देते हैं।
--जानकारी के अनुसार इस ट्रेंड को और K-pop स्टार Lisa (Blackpink) ने पॉपुलर कर दिया है। दरअसल उन्होंने लाबूबू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद रिहाना, दुआ लीपा से लेकर अनन्या पांडे जैसी कई सेलिब्रिटीज इस डॉल के दीवाने हो गए थे। ये गुड़िया अब सिर्फ खिलौना नहीं रही, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन गई है।
लाखों-करोड़ों में बिक रही है लाबूबू डॉल
-लाबूबू डॉल सिर्फ ट्रेंड या शो-पीस नहीं है बल्कि कुछ लोग इसे इंवेस्टमेंट की तरह भी खरीद रहे हैं। हाल ही में बीजिंग में हुई एक नीलामी में 131 सेंटीमीटर ऊंची लाबूबू डॉल करीब 1.08 मिलियन युआन यानी लगभग 1.2 करोड़ रुपये में बिकी है। वहीं इस डॉल के छोटे मॉडल्स भी लाखों रुपए में बिक रहे हैं।
-लाबूबू डॉल एक ऐसा ट्रेंड बन चुकी है जिसने डर और क्यूटनेस को एक साथ पॉप कल्चर में जगह दिलाई है। इसका यूनिक लुक, लिमिटेड एडिशन वैल्यू, सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट और सस्पेंस से भरा ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट, इन सभी ने मिलकर इसे सोशल मीडिया की नई सनसनी बना दिया है।
कौन हैं वांग निंग?
वांग निंग पॉप मार्ट इंटरनेशनल ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन हैं, जो लाबूबू (Labubu) गुड़िया बनाने वाली कंपनी है। 38 साल वांग निंग ने इस कंपनी को साल 2010 में बनाया था और ये 2020 में हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी। लाबूबू डॉल की मांग को देखते हुए पॉप मार्ट का मोबाइल ऐप अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला शॉपिंग ऐप बन गया है।
लाबूबू डॉल ने वांग निंग को ऐसे बनाया अरबपति
लाबूबू डॉल ने चीन की कंपनी पॉप मार्ट (Pop Mart) के चेयरमैन और सीईओ वांग निंग (Wang Ning) को रातोंरात अरबपति बना दिया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पॉप मार्ट की जबरदस्त बिक्री और अमेरिका में ऐप की पॉपुलैरिटी ने वांग निंग की कुल नेट वर्थ में मात्र 24 घंटे में $1.6 बिलियन (लगभग 13,000 करोड़) का इजाफा कर दिया है। अब उनकी नेट वर्थ $18.3 बिलियन तक पहुंच चुकी है, जिससे वह एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों में से एक बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications