स्मोकिंग छोड़ने के लिए आज ही अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी उम्र और कम होंगी बीमारियां
How to Quit Smoking: आज की लाइफस्टाइल में स्मोकिंग की आदत लोगो के लिए स्टेटस सिंबल बन गई है। लेकिन आपको बता दें कि स्मोकिंग करने से आपके शारीरिक हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंता है। ये आपके हेल्दी लाइफस्टाइल को भी बिगाड़ सकती है। स्मोकिंग करने से फेफड़ों से लेकर दिल से संबंधित परेशानी भी हो सकती है।
स्मोकिंग की लत का बुरा प्रभाव
सिर्फ इतना ही नहीं स्मोकिंग की लत का बुरा प्रभाव आपके परिवार और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है क्योंकि वो पैसिव स्मोकिंग के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपको खुद के और अपने परिवार के लिए इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।

इन उपायो को जरूर अपनाएं
आपको बता दें कि लत चाहे कोई भी हो, उसे छोड़ना इतना आसान नहीं होता है। डॉक्टरों की मानें तो स्मोकिंग छोड़ने के लिए लोग अगर सही से प्रयास करें तो इस बुरी आदत से छुटकारा मिल सकता है। कई लोग इसमें सफल भी होते हैं। अगर आप भी स्मोकिंग की लत छोड़ना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपना सकते हैं।
खुद को मानसिक रूप से करें तैयार
स्मोकिंग की लत को छोड़ने के लिए पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको कुछ समय और प्रयास की जरूत होती है। अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करें और जानें कि आप स्मोकिंग क्यों छोड़ना चाहते हैं। इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा। साथ ही लत छोड़ने में आसानी होगी।
डॉक्टर से लें सलाह
स्मोकिंग की लत को छोड़ने के लिए आप अपने परिवार और डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। इसके बारे में डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। डॉक्टर से मिलें और उन्हें अपनी स्मोकिंग को छोड़ने की योजना के बारे में उन्हें खुलकर बताएं। इस आदत को छोड़ने के लिए आप क्विट स्मोकिंग क्लासेस की भी मदद ले सकते हैं।
पहले से कर ले अच्छी प्लानिंग
स्मोकिंग करना एक लत है और कोई भी लत आसानी से नहीं छूटती बल्कि उसे समझदारी से छोड़ना पड़ता है। स्मोकिंग छोड़ना एक दिन में संभव नहीं है। इसके लिए आपको महीनों पहले से मेहनत करनी होगी। आपको स्मोकिंग छोड़ने के लिए पहले से प्लानिंग करने की जरूरत पड़ेगी।
निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी की लें मदद
अचानक से स्मोकिंग छोड़ने पर आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों को अचानक स्मोकिंग छोड़ने से सिर दर्द की समस्या होती है। सिर दर्द के साथ आपको बेचैनी भी महसूस हो सकती है। कई लोगों को पेट की समस्या भी होने लगती है। निकोटिन शरीर में न पहुंच पाने के कारण क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में तुरंत सिगरेट पीने का मन करने लगता है। ऐसे में निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद ली जा सकती है।
डॉक्टर की सलाह पर दवाई ले सकते हैं
स्मोकिंग छोड़ने में दवाएं भी काफी काम आती हैं। इससे निकोटीन की क्रेविंग में राहत मिलती है। ऐसे में सिगरेट पीने से सेटिस्फेक्शन फील नहीं होता है। इस कारण से स्मोकिंग की आदत धीरे-धीरे छूटने लगती है। डिप्रेशन की समस्या से राहत मिलने के साथ ही काम में फोकस भी बढ़ता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications