Karwa Chauth 2024: क्या पति भी रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत? वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने बताया

हिंदू धर्म में अगर कोई व्रत सबसे मुश्किल माना जाता है तो वो है करवाचौथ का व्रत। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस साल ये व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। मगर आजकल के दौर में कई पुरुष भी हैं, जो अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखना पसंद करते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसा करना सही है?

वृंदावन के मशहूर प्रेमानंद महाराज अकसर किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं। कई बार वे अपने अनुयायियों को सही और गलत का फर्क समझाते हुए भी नजर आते हैं। अब हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने बताया कि क्या पुरुषों का अपनी पत्नियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखना सही है?

Karwachauth 2024

प्रेमानंद महाराज को कई बार पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में बात करते सुना जा सकता है। वे कहते हैं कि महिलाएं अगर अपने पति को भगवान मानकर उसे पूजती हैं तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। वे मानते हैं कि अगर पत्नी का धर्म पति की पूजा करना है तो पति का भी धर्म है कि पत्नी का साथ दे।

वे मानते हैं कि अगर बीवी पति का कदम पर कदम मिलाकर साथ दे रही है तो पति को भी चाहिए कि उसकी जरूरतों का पूरी तरह से ख्याल रखे। अगर पत्नी भूखी प्यासी रहकर पति के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही है तो पति भी अपनी बीवी के लिए करवाचौथ का व्रत रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+