Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पहनें ये 5 शुभ रंग के लहंगे, बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद के दीदार के बाद पूजा-अर्चना करती हैं।
करवा चौथ पर पारंपरिक अंदाज में हो तैयार
इस पावन मौके पर महिलाएं पूरे पारंपरिक अंदाज में तैयार होती हैं। सोलह श्रृंगार करती हैं और खूबसूरत साड़ी या लहंगा पहनती हैं। हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ नया ट्राय करना चाहेंगी।

5 शुभ रंग के लहंगे आपकी किस्मत बदलेंगे
अगर आप भी इस बार करवाचौथ पर अपने आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, आइए आपको बताते हैं 5 शुभ रंगों के लहंगे के बारे में जिन्हें पहनकर आप न सिर्फ ट्रेंडी लगेंगी बल्कि त्योहार की पारंपरिक भावना को भी बरकरार रखेंगी। इन लुक्स के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
करवा चौथ पर पहनें ये 5 शुभ रंग के लहंगे
1. लाल लहंगा
-लाल रंग को हमेशा से करवा चौथ का सबसे शुभ रंग माना गया है। ये प्रेम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है। अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो लाल रंग का एंब्रॉयडरी या जरी वर्क वाला लहंगा परफेक्ट रहेगा।
-आप दीपिका पादुकोण के शादी वाले लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं,भारी लाल बनारसी लहंगा, सिंदूर से सजा माथा और गोल्ड ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन आपको रॉयल लुक देगा।
2. गोल्डन लहंगा
-गोल्डन रंग शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ये रंग दिन के समय भी खूबसूरती से चमकता है और रात की पूजा में भी ग्लोइंग इफेक्ट देता है।
-कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में गोल्डन टोन आउटफिट पहना था, जो सादगी और शाहीपन का परफेक्ट मिश्रण था। आप भी करवाचौथ पर गोल्डन या शैंपेन गोल्ड लहंगा चुन सकती हैं, जिसे रेड चूड़ा और ग्रीन ज्वैलरी के साथ पहनकर पूरा ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
3. पिंक लहंगा
-अगर आप बहुत ब्राइट नहीं दिखना चाहतीं, तो पिंक लहंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये रंग प्यार, शांति और कोमलता का प्रतीक है।
आलिया भट्ट ने अपने कई फेस्टिव लुक्स में पेस्टल पिंक या रोज पिंक लहंगे पहने हैं।
-आप भी लाइट पिंक एंब्रॉयडरी वाला लहंगा चुन सकती हैं, जिसे पर्ल या कुंदन ज्वेलरी के साथ पेयर करें। इससे आपका लुक सॉफ्ट और एलिगेंट दोनों लगेगा।
4. हरा लहंगा
-हरे रंग को हमेशा से सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। करवा चौथ के लिए ग्रीन लहंगा एक परफेक्ट पारंपरिक विकल्प है।
कियारा आडवाणी अक्सर अपने एथनिक लुक्स में हरे रंग को अपनाती हैं।
-कियारा आडवाणी ने ग्रीन मिरर वर्क लहंगा लुक तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आप भी एलीगेंट ग्रीन लहंगा चुनें और इसे गोल्ड ज्वैलरी व सिंदूर लुक के साथ कंप्लीट करें। ये संयोजन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
5. मरून या वाइन लहंगा
-मरून और वाइन जैसे गहरे शेड्स पारंपरिक होने के साथ-साथ रॉयल और मॉडर्न लुक भी देते हैं। ये रंग आपकी स्किन टोन को उभारते हैं और शाम की पूजा के लिए बिल्कुल सही हैं।
-अनुष्का शर्मा के वाइन वेलवेट लहंगे से इंस्पिरेशन लेते हुए आप इस रंग को सिल्वर या गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह रंग न सिर्फ आकर्षक है बल्कि आपके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना देगा।
स्टाइल टिप्स: करवाचौथ पर लुक को करें परफेक्ट
1. लहंगे के साथ ट्रेडिशनल डुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल अपनाएं- एक सिर पर और एक बाजू पर।
2. मेकअप के लिए ड्यूई बेस और रेड लिपस्टिक चुनें, जो ग्लोइंग स्किन के साथ फेस्टिव लुक देगा।
3. मांगटीका, नथ और चूड़ा आपके करवाचौथ लुक को कंप्लीट करेंगे।
करवा चौथ के लुक में बॉलीवुड का टच जरूर जोड़ें
करवा चौथ का त्यौहार सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार और समर्पण का उत्सव है। इस बार अपने लुक में बॉलीवुड का टच जोड़ें और अपने पारंपरिक परिधान को दें एक ग्लैमरस ट्विस्ट। चाहे आप लाल चुनें या गोल्डन, जब आत्मविश्वास और मुस्कान साथ हो, तो हर रंग आप पर शुभ बन जाता है।












Click it and Unblock the Notifications