Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth 2025: एक दिन पहले लें कैसी डाइट कि निर्जला व्रत में ना आए कमजोरी? करवा चौथ के लिए काम की टिप्स

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह दिन उनके पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। लेकिन निर्जला व्रत रखने के दौरान पूरे दिन भूखे रहने से शरीर पर भारी असर पड़ सकता है। कई बार कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस होने लगती है, जिससे व्रत का आनंद बिगड़ सकता है।

इन परेशानियों से बचने के लिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्रत से एक दिन पहले और सरगी के समय सही डाइट अपनाना जरूरी है। सही डाइट से ना सिर्फ शरीर में ऊर्जा बनी रहती है बल्कि हाइड्रेशन भी ठीक रहता है। इसके अलावा सही फूड और पानी के सेवन से दिनभर भूख-प्यास कम महसूस होती है। खासतौर पर वो महिलाएं जो पहले कभी निर्जला व्रत रख चुकी हैं, उन्हें भी ये टिप्स मददगार साबित होंगे।

Karwa Chauth 2025

व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं

डाइटिशियनों के अनुसार, व्रत से पहले तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचें। इसके बजाय दाल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी, खीर, दही, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें। इसके अलावा पानी खूब पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। फलों का सेवन भी शरीर को जरूरी पानी और पोषक तत्व देता है।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कोरियन ट्रीटमेंट से बढ़ाएं चेहरे का ग्लो, महिलाएं दिखेंगी खूबसूरत

सरगी का सही तरीका

करवाचौथ के दिन सुबह 4 से 6 बजे के बीच सरगी की जाती है। सरगी में महिलाएं दही, छाछ, नारियल पानी, खजूर और पानी वाले फल जैसे तरबूज और खीरा खा सकती हैं। इससे दिनभर के लिए ऊर्जा और पोषण मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि केला सरगी में खाने से बचें।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • व्रत से पहले पानी पीकर हाइड्रेशन बनाए रखें।
  • प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली या किसी बीमारी से जूझ रही महिलाएं व्रत न रखें।
  • अगर व्रत रखना जरूरी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी है, ताकि त्योहार का आनंद बिना किसी परेशानी के मनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: पीरियड्स के दौरान कैसे करें करवा चौथ का व्रत? क्या ये है अपशगुन का संकेत?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+