खुद को कैसे मेंटेन रखती हैं कंगना रनौत? 37 की उम्र में भी कुछ इस तरह एक्ट्रेस ने खुद को रखा है फिट

Kangana Ranaut fitness: बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत न सिर्फ अपनी बेबाकी बल्कि फिटनेस के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। एक्ट्रेस की दीवानगी लोगों में देखते ही बनती है। लोकसभा चुनाव के इस माहौल में कंगना की भी खूब चर्चा है।

कंगना रनौत राजनीति में अपनी धाकड़ एंट्री मार चुकी हैं और उन्हें टिकट भी दिया जा चुका है। 37 साल की उम्र में भी कंगना ने जिस कदर खुद को फिट रखा हुआ है, वो अपने आप में काबिलेतारीफ है।

Kangana Ranaut lifestyle

कंगना रनौत काफी सुंदर और फिट हैं। मगर इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प भी है। कंगना अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए क्या क्या करती हैं, चलिये आज जानते हैं। अगर आप भी कंगना की तरह फिट रहना चाहते हैं तो आपको उनके कुछ फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

कंगना का मानना है कि दिन की सबसे अच्छी शुरुआत योगा से ही होती है। मेंटल हेल्थ के लिथ मेडिटेशन और योगा बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। कंगना कार्डियो, लंजीस, पुशअप, पुलअप और बर्पी जैसी एक्सरसाइज करती हैं।

कंगना अपने वजन का काफी ख्याल रखती हैं। आमतौर पर उन्हें घर का ही खाना पसंद है। वे अपने खाने में वेजिटेरियन फूड ही शामिल करती हैं। उनके नाशेत में ड्राई फ्रूट्स, पोहा, डोसा, ओट्स और चीला जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके साथ ही वे स्मूदी भी प्रेफर करती हैं। वहीं लंच में कंगना को दाल-रोटी, सब्जी खाना काफी पसंद है।

डिनर की बात करें तो कंगना डिनर में हल्का फुल्का ही खाती हैं। उनकी डाइट में गुड फैड और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। वे खाने में काब्रोहाइड्रेट्स का भी खासतौर पर ध्यान रखती हैं। ये सभी उन्हें हेल्दी बनाए रखने में खास योगदान देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+