Hug Day 2026: 'बाहों के दरमियां', खास अंदाज में पार्टनर संग मनाएं 'हग डे'
Hug Day: वैलेंटाइन वीक का 6वां दिन 'हग डे' कहलाता है। एक प्यार भरी झप्पी, प्रेम में इस कदर गर्माहट भर देती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वैसे 'हग डे' का असली मतलब है -'बिना शब्दों के अपने जज्बातों को महसूस कराना'। एक सच्ची और गर्मजोशी भरा हग रिश्तों में विश्वास, अपनापन और सुरक्षा की भावना को बढ़ा देता है और दो चाहनेवालों को बेहद करीब ले आता है।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो गले लगाना सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का आदान-प्रदान है। जब हम किसी अपने को गले लगाते हैं, तो दिल से दिल का जुड़ाव महसूस होता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से भी हग करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है, जिसे 'लव हार्मोन कहा जाता है। यह तनाव कम करता है, मन को शांति देता है और रिश्तों में मधुरता लाता है।
'हग डे' का महत्व (Significance of Hug Day)
जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो उन्हें सुरक्षा का अहसास होता है। यह एक संकेत है कि 'मैं तुम्हारे साथ हूं'. चाहे वह आपके पार्टनर हों, माता-पिता हों या कोई खास दोस्त, एक गले मिलना उनके अकेलेपन को कम कर देता है तो वहीं रिश्तों की मजबूती भी बनता है क्योंकि कई बार रिश्तों में गलतफहमियां आ जाती हैं। ऐसे में एक प्यार भरी झप्पी नाराजगी की दीवारों को गिरा सकती है। यह आपसी विश्वास और जुड़ाव को बढ़ाने का एक सरल लेकिन प्रभावी जरिया है।
'हग डे' कैसे मनाएं? (Hug Day 2026)
इस दिन को सिर्फ रोमांस तक सीमित न रखें। अपने माता-पिता के गले लगें, अपने भाई-बहनों को गले लगाएं और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। अगर अगर आप दूर हैं तो एक प्यारा सा मैसेज भेजकर उन्हें खास महसूस कराएं या डिजिटली हग का आईकॉन भेजकर उन्हें अपने करीब लाया जा सकता है।
'सुरक्षा और स्नेह का एहसास'
पुराने गिले-शिकवे भूलकर नई शुरुआत करने के लिए भी 'हग डे' सबसे बढ़िया दिन है। बच्चों और बुजुर्गों को गले लगाकर उन्हें सुरक्षा और स्नेह का एहसास दिलाएं।
'Hug Day' पर सुनें ये रोमांटिक बॉलीवुड गाने
- बाहों के दरमियां - खामोशी
- तुम ही हो - आशिकी 2
- पहेली सी बातें - तमाशा
- जनम जनम - दिलवाले
- तेरी बाहों में - जन्नत 2
- तुझे कितना चाहने लगे - कबीर सिंह
- दिल दीयां गल्लां - टाइगर जिंदा है
- गर तुम साथ हो - तमाशा












Click it and Unblock the Notifications