Woman Fitness Goals: महिलाओं को कितने दिन और कितना करना चाहिए वर्कआउट, कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा...
एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी है। फिर चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष। एक्सरसाइज करने से न सिरअफ आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।महिलाएं कई बार इस सोच में पड़ जाती हैं कि वो कितने दिन वर्कआउट करें और कौन सी एक्सरसाइज करें। ऐसे में आइये आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट....
CSCS ट्रेनर और फिटनेस एजुकेटर सोही कारपेंटर कहती हैं कि सबसे पहले आपको अपना गोल डिसाइड करना होगा। आपको ये डिसाइड करना होगा कि आप हेल्दी रहना चाहती हैं या फिर वेट लॉस करना चाहती हैं या फिर मसल्स गेन करना चाहती हैं। अगर आप अपना गोल डिसाइड करेंगी तो ही आपका वर्कआउट भी इसपर डिपेंड करेगा।

सोहित कहती हैं कि अगर आप सिर्फ वजन कम करना चाहती हैं तो आप हफ्ते में तीन या फिर चार दिन एक्सरसाइज करें। इससे फ्लेग्जिबिलिटी भी मिलती है। आपके इसके चलते अपने न्यूट्रिशन में भी बदलाव भी करने होते हैं।
वेट लॉस की बात की जाए तो जरूरी नहीं कि वेट ट्रेनिंग ही आपको करनी पड़े। आप फिजिकली एक्टिव रहकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आप पैदल चल सकते हैं। या फिर आउटडोर गेम खेल सकते हैं इससे आपकी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।
कार्डियो को एरोबिक एक्सरसाइज के तौर पर भी जाना जाता है ये आपकी हार्ट रेट को बढ़ाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की ओर से हफ्ते में 150 मिनट की मीडियम इंटेंसिटी की एक्सरसाइज या 75 मिनट की हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज को हर हफ्ते करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications