Home Vastu Tips: घर में लगाएं ये 5 पौधे, तिजोरी से ओवरफ्लो होने लगेगा पैसा
Home Vastu Tips: हम सबकी ख्वाहिश होती है कि घर के हर कोने से पॉजिटिविटी महसूस हो। घर को सजाने-संवारने में लोग अब पहले से काफी ज्यादा खर्च भी कर रहे हैं। इसके लिए खूब मेहनत भी करते हैं। अगर आप अपने घर में सुख, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ इनडोर प्लांट्स जरूर लगाएं। ये इनडोर प्लांट्स अगर घर के वास्तु को ध्यान में रखकर लगाए जाएं, तो खूबसूरती के साथ ही परिवार में पॉजिटिव एनर्जी भर देती है।
घर में लगाए जाने वाले पौधों का चुनाव बहुत मायने रखता है। सही दिशा में पौधे लगाने से न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि एनर्जी का संतुलन भी बना रहता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 शुभ पौधे जो आपके घर में धन, सौभाग्य और शांति लेकर आते हैं।

Home Vastu Tips: घर में वास्तु के मुताबिक लगाएं ये पौधे
मनी प्लांट (Money Plant): मनी प्लांट को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना शुभ रहता है। यह पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करता है।
बांस (Lucky Bamboo): लकी बैम्बू को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और रिश्तों में सामंजस्य लाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नवविवाहित जोड़ों के लिए ये हैं खास वास्तु टिप्स, खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करें ये 5 उपाय
एलोवेरा (Aloe Vera): एलोवेरा घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे घर की धूप वाली जगह पर रखना चाहिए। साथ ही यह हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद है।
पीस लिली (Peace Lily): पीस लिली को "हैप्पीनेस प्लांट" कहा जाता है। यह घर की हवा को शुद्ध करता है और शांति का माहौल बनाए रखता है। इसे लिविंग रूम या बेडरूम में रखना अच्छा माना गया है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant): यह पौधा घर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है और नेगेटिव वाइब्स को खत्म करता है। इसे बेडरूम या ऑफिस के कोने में रखा जा सकता है।
Home Vastu Tips: सजावट के साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी, मानसिक शांति और समृद्धि लाने का माध्यम हैं। सही दिशा और देखभाल से ये 7 पौधे आपके घर को खुशियों और सौभाग्य से भर सकते हैं। घर में समृद्धि और खुशहाली के लिए पौधे जरूर लगाएं। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण की वजह से भी घर-बालकनी हो या छत पौधे लगाने का चलन ट्रेंड में है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips To Attract Money: इन 7 टिप्स की मदद से आएगा पैसा, आर्थिक प्रगति के लिए करें ये उपाय












Click it and Unblock the Notifications