Home Tips: गर्मियों में घर पर लगाएं ये 5 पौधे, रूम रहेगा ठंडा और फ्रेश, आज ही जान लें इनके नाम
5 Indoor Plants For Summer: गर्मी के दिनों में न सिर्फ बाहर का तापमान बढ़ा जाता है बल्कि घर के अंदर भी सफोकेशन होने लगती है। घर के कमरों का ट्रेम्प्रेचर भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें घर के अंदर ठंडा और आरामदायक महसूस हो।
गर्मियों में ये पौधे घर को रखेंगे ठंडा
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए आप एसी और पंखे के अलावा कुछ खास इंडोर प्लांट्स की भी मदद ले सकते हैं। घर के अंदर छोटे-छोटे पौधे लगाने से रूम टेम्प्रेचर को कम किया जा सकता है। ये इंडोर प्लांट्स न सिर्फ हमारे घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि हवा को भी ठंडा करते हैं।

इन पौधों की देखभाल करना है आसान
आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे पैधों के बारे में जो गर्मी में आपके कमरे को ठंडा रख सकते हैं। ये पौधे आपको आसानी से मिल जाएंगे और इनकी देखभाल करना भी आसान है। ये तरीका न सिर्फ प्राकृतिक है बल्कि बहुत ही सुंदर और सहज भी है।
घर पर रखें ये 5 इंडोर प्लांट्स
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा न सिर्फ गर्मियों में आपके घर को ठंडा रखता है बल्कि ये स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। एलोवेरा का पौधा हवा घर की दूषित हवा को साफ करता है। इसे बार-बार पानी देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। ये पौधा आपके घर की हवा को ताजा और स्वच्छ बनाए रखता है। इसके रख-रखाव में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। ये घर के अंदर के प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। इससे घर ठंडा रहता है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट, एक अद्भुत इनडोर पौधा है जो हवा को स्वच्छ करने में मदद करता है। आपको बता दें कि ये पौधा रात के समय में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर में हमेशा ताजगी महसूस होती है। इस पौधे की देखभाल करना भी आसान है और आपके घर की हवा को तरोताजा बनाए रखता है। साथ ही यह घर की सजावट में भी चार चांद लगाता है।
पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली, एक खूबसूरत पौधा है जो न सिर्फ आपके घर को खूबसूरत बनाता है, बल्कि हवा से जहरीले तत्वों को भी दूर करता है। इस खास पौधे में कम रोशनी में भी पनपने की क्षमता है। इसलिए ये घर के अंदर के किसी भी कोने में आसानी से रह सकता है। पीस लिली आपके घर की हवा को ताजा और साफ रखने में मदद करता है, जिससे घर ठंडा रहता है।
बैंबू पाम (Bamboo Palm)
बैंबू पाम एक ऐसा पौधा है जो आपके घर की हवा को साफ करने के साथ-साथ नमी को भी बढ़ाता है। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो, लेकिन ध्यान रखें कि यह सीधे धूप के संपर्क में बिल्कुल न आए। बैंबू पाम का रखरखाव आसान है और ये आपके घर की हवा को स्वच्छ करता है।
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
स्पाइडर प्लांट, घर के अंदर रखने के लिए एक अच्छा पौधा माना जाता है। ये बहुत आसानी से बढ़ता है और इसे कम देखभाल की जरूरत होती है। ये पौधा हवा में मौजूद हानिकारक पदार्थों को अपनी तरफ खींचता है, जिससे आपके घर की हवा साफ और स्वच्छ हो जाती है। ये घर को ठंडा रखने में मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications