Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Home Decoration Tips for Holi: होली पर इन डेकोरेशन टिप्‍स से सजाएं अपना घर, मेहमान करेंगे वाह-वाह

Home Decoration Tips for Holi: होली के त्‍योहार की तैयारी बीते कई दिनों से हर घर में चल रही है। होली पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने तक की तैयारियों में जुट गए हैं। इन तैयारियों के बीच, होली के लिए घर को सजाने को लेकर उलझन में गृहणियां रहती हैं। तो कुछ सरल डेकोरेशन टिप्‍स के साथ, रंगों के त्यौहार के लिए अपने घर आप भी आकर्षक बना सकते हैं।

हर किसी के लिए होली में व्‍यंजनों को पकाने में पूरा समय निकल जाता है, ऐसे में घर को सजाने के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए, हम आपके लिए सरल घर की सजावट के तरीके लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने घर को रंग-बिरंगा आकर्षक लुक दे सकते हैं।

Home Decoration Tips for Holi

फूलों से सजाएं घर

होली के जश्न में जान डालने का एक प्रभावी तरीका है फूलों की सजावट करना। फूलों का उपयोग, चाहे वे ताजे हों या आर्टिफिशियन फूल, आपके घर की सुंदरता को काफी हद तक बढ़ा सकता है। वे न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि फूल पूरे स्थान में सकारात्मक माहौल भी बनाए रखते हैं। रंगबिरंगे फूलों से डेकोरेशन आपके घर की खूबसूरती को चार चांद लगा देगा।

रंगबिरंगी साड़ी और चुन्‍नी से करें घर का डेकोरेशन

अपने घर की सजावट में रंग-बिरंगे कपड़े जैसे पुरानी कलरफुल साड़ी, चुन्‍नी के पर्दे से सजावट करके आप अपने घर को नया लुक दे सकते हैं। फूलों या प्रिंट वाले कुशन और कलरफुल पर्दे से आपके घर के इंटीरियर की खूबसूरती तुरंत बढ़ जाती है। इसके अलावा, चमकीले बेडशीट, कालीन और तकिए के कवर का इस्तेमाल करके आप त्योहार के मूड को और भी बढ़ा सकते हैं।

दीवारों को पर ऐसे करें सजावट

ऑनलाइन उपलब्ध रंगीन वॉलपेपर से दीवारों का लुक बदले या हाथ से पेंट की गई रंगबिरंगी पेन्टिंग लगाए, इसे आलवा दीवारों पर मोलियों और रंग बिरंगे पंखों, लटकने वाली चीजों से भी सजावट कर सकते हैं।

बालकनी और आंगन में ऐसे करें डेकोरेट

होली के लिए सजावट करते समय अपनी बालकनी या आंगन को नज़रअंदाज़ न करें। फूलों की माला, दीवार पर पेंटिंग, रोशनी और रंगीन वॉलपेपर के साथ इन बाहरी स्थानों को सजाने से त्यौहार का माहौल और भी बढ़ाएं। इसके अलावा रंगबिरंगी रंगोली भी बना सकते हैं।

रंगबिरंगे गुब्‍बारों से करें डेकोरेशन

होली के लिए अपने घर में रौनक लाने की बात करें तो गुब्बारों का इस्तेमाल एक मजेदार और रंगीन विकल्प के रूप में सामने आता है। मुख्य द्वार, खिड़कियों और दीवारों पर रंगीन गुब्बारे रखने से आपके घर में जल्दी ही उत्सव का माहौल आ सकता है। यह किफायती और आसान तरीका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+