Holi Dishes: होली पर रंगों के साथ लें टेस्टी पकवानों का मजा, ये 7 खास डिशेज खुशियां बिखेर देंगी
Holi Dishes: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि स्वाद और खुशबू का भी एक बड़ा उत्सव है। होली में रंग लगाने के साथ साथ घरों में पकवान बनाने की भी परंपरा है। ऐसे में घरों में होली स्पेशल पकवान बनाने की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं।
4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी होली
इस बार होली का त्योहार आगामी 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। रसोई से आती घी, इलायची और मेवे की महक पूरे माहौल को खुशियों से भर देती है। होली पर बनने वाली खास डिशेज न केवल स्वाद में लाजवाब होती हैं बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोल देती हैं।

होली पर घर परबनाएं खास डिशेज
होली के खास मौके पर घर पर बनने वाली पारंपरिक और पॉपुलर डिशेज न केवल लोगों का दिल जीत लेती हैं बल्कि इस त्योहार का मजा भी दौगुना कर देती हैं। आइए आपको बताते हैं होली की खास पारंपरिक और टेस्टी होली व्यंजनों के बारे में जिनके बिना ये त्योहार अधूरा लगता है।
होली की पारंपरिक और पॉपुलर डिशेज
1. गुजिया
-होली का नाम लेते ही सबसे पहले जिस मिठाई का ख्याल आता है, वह गुजिया है। मैदा की करारी परत के अंदर खोया, नारियल, सूखे मेवे और इलायची से भरी ये मिठाई होी के दिन हर घर की शान बन जाती है।
-कुछ लोग इसे देसी घी में तलते हैं, तो कुछ हेल्दी विकल्प के लिए बेक भी कर लेते हैं। आजकल चॉकलेट गुजिया और ड्राई फ्रूट गुजिया जैसी वैराइटीज भी काफी पॉपुलर हो गई हैं।
2. ठंडाई
होली पर ठंडाई का अलग ही महत्व है। दूध, बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों से बनी ठंडाई शरीर को ठंडक देती है। कई जगहों पर भांग वाली ठंडाई भी परोसी जाती है लेकिन इसे सोच समझकर ही लेना चाहिए। केसर और पिस्ता से सजी ठंडाई होली के खास मौके पर मेहमानों का स्वागत करने का बेहतरीन तरीका है।
3. दही भल्ला
होली पर मीठे के साथ कुछ चटपटा भी जरूरी है। दही भल्ला या दही बड़े होली की थाली का अहम हिस्सा है। मुलायम उड़द दाल के वड़े, ऊपर से मीठी और हरी चटनी, दही और मसालों का तड़का, ये डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।
4. कचौड़ी और आलू की सब्जी
कई घरों में सुबह की शुरुआत गरमा-गरम कचौड़ी और मसालेदार आलू की सब्जी से होती है। खासकर उत्तर भारत में ये कॉम्बिनेशन बेहद पॉपुलर है। दाल की कचौरी या मटर कचौड़ी के साथ खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद त्योहार की खुशी को दोगुना कर देगा।
5. मालपुआ और रबड़ी
होली पर मिठास बढ़ाने के लिए मालपुआ भी बनाए जाते हैं। मैदा और दूध से तैयार मालपुए को चाशनी में डुबोकर ऊपर से रबड़ी डाली जाती है। ये डिश होली के मौके पर खासकर बिहार और राजस्थान में काफी पसंद की जाती है।
6. नमकीन स्नैक्स और चाट
होली पर रंग खेलने के बाद जोर से भूख लगती है, ऐसे में चाट-पकौड़ी, नमकीन सेव, पापड़ी चाट या समोसे का मजा अलग ही होता है। मेहमानों के लिए हल्के स्नैक्स रखना भी जरूरी है ताकि बार-बार खाने का आनंद लिया जा सके।
7. आधुनिक ट्विस्ट वाली डिशेज
आजकल होली पर फ्यूजन डिशेज भी ट्रेंड में हैं जैसे चॉकलेट गुजिया, फ्रूट ठंडाई, पनीर टिक्का, पास्ता सलाद और मॉकटेल्स। पारंपरिक स्वाद के साथ थोड़ा आधुनिक तड़का भी लोगों को खूब पसंद आता है।
होली जैसे त्योहार का असली स्वाद
होली के पकवान सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होते बल्कि ये रिश्तों को जोड़ने का भी जरिया है। होली परपरिवार के साथ मिलकर पकवान बनाना और उन्हें दोस्तों-रिश्तेदारों में बांटना एक अलग तरह की खुशी है। इस होली अपने घर में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैलाएं और अपनों के साथ मिलकर स्वाद और रंगों का मजा लें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications