Holi 2025: इस बार होली पर घर बैठे ऐसे बनाएं 'गुजिया', इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर तैयार करें ये पकवान
Holi 2025 Gujiya Recipe: देशभर में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। होल पर लोग न सिर्फ एक दूसरे को रंग लगाते हैं बल्कि जमकर खानपान भी करते हैं। होली के खास अवसर पर घरों में मीठा और नमकीन व्यंजन बनाए जाते हैं।
होली पर भारतीय घरों में गुजिया न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। होली खेलने आए मेहमान भी गुजिया को खाने का इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि गुजिया कई तरह से बनाई जाती है जिनमें मावा भरी गुझिया और सूजी भरी गुजिया सबसे मशहूर है। इस डिश की बाहरी परत को मैदे से तैयार किया जाता है।

कैसी होती है गुजिया
-मैदे से गुजिया की बाहरी परत तैयार की जाती है और इसमें खोए और ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग तैयार करके भरी जाती है।
-इसके बाद गुजिया को तेल में डीप फ्राई किया जाता है।
-ठंडा होने के बाद गुजिया को एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रखा जा सकता है।
-जब भी आपका मन मीठा खाने का हो तो आप इन्हें निकालकर खा सकते हैं।
इस बार होली पर आप भी कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके घर पर शानदार गुजिया बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं गुजिया बनाने की आसान रेसिपी।
घर पर ऐसे बनाएं गुजिया
गुजिया बनाने के लिए सामग्री
मैदा-2 कप
घी-1 कप
पानी
भरावन के लिए सामग्री
खोया- 1 कप
खोया- 1कप
चीनी- 2 टी स्पून
छोटी इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
बादाम और कद्दूकस
डीप फ्राई करने के लिए घी
चाश्नी बनाने के लिए सामग्री
चीनी-1 कप
पानी- 1 कप
गुजिया बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक चौथाई कप घी और पानी से मैदे को अच्छे से गूंथ लें।
2. इसके बाद इसे कढ़ीब आधे घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।
3. दूसरी तरफ भरावन के लिए खोए को हल्की आंच पर थोड़ी देर के लिए भूनें।
4. इसके ठंडा हो जाने पर इसमें बादाम, इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं।
5. अब गूंथे हुए मैदा की लोई बनाकर गोल पूरी बेल लें और उसमें स्टफिंग को भरें।
6. इसके बाद किनारों पर हल्का पानी लगाकर उसे बंद करें।
7. फैंसी कटर की मदद से उसके किनारों को शेप दें।
8. इसके बाद कढ़ाही में घी गर्म करें और हल्की आंच पर बनाई गई गुजिया को तब तक तलें जब तक वह हल्के भूरे रंग की न हो जाएं।
9. दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाश्नी तैयार कर लें।
10. इसके बाद तली हुई गुजिया को चाश्नी में डालकर डिप करें और प्लेट में हल्का सूखने के लिए रख दें।
11. ठंडा होने पर गुजिया को डब्बे में पैक करके रख दें या होली पर मेहमानों को सर्व करें।












Click it and Unblock the Notifications