Holi Skin Care Tips: होली पर ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, कैमिकल वाले रंगों से बचना है तो अपनाएं ये टिप्स
Skin care for Holi: होली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में धूमधाम से त्योहार मनाने के साथ अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखना भी काफी जरूरी है। आजकल मुनाफे के लिए दुकानदार कैमिकल भरे रंगों को बेचते हैं। ऐसे में अपनी स्किन को बचाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
बाजार में होली के मौके पर कई तरह के रंग आते हैं। वैसे तो प्राकृतिक रंगों का भी चलन अब चल पड़ा है मगर कैमिकल वाले रंग ही ज्यादातर मार्केट में बिकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन कैमिकल वाले रंगों से आप अपनी स्किन को बचाएं और एक सुरक्षित होली मनाएं। चलिये जानते हैं वो आसान टिप्स जो आपके चेहरे को कैमिकल वाले रंग से खराब होने से बचाएंगी।

नारियल तेल से करें स्किन मसाज
होली खेलने के लिए घर से निकलने से पहले जरूरी है कि आप नारियल तेल से अपने चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें। न सिर्फ चेहरा बल्कि बालों पर भी तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपकी स्किन और हेयर पर एक तेल की लेयर बन जाएगी जो आपकी रूट्स तक कैमिकल वाले रंगों को जाने से बचाएंगी।
बॉडी लोशन रहेगा फायदेमंद
आप किसी भी अच्छे ब्रांड का बॉडी लोशन यूज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन को कलर से एक तरह से प्रोटेक्शन मिलेगा। लोशन की प्रोटेक्टिव लेयर आपको कैमिकल से बचाने में मदद करेगी। इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले आप किसी अच्छी कंपनी के बॉडी लोशन से अपने शरीर की मसाज करें।
सन्सक्रीन लगाना ना भूलें
कई लोग अपने डेली रूटीन में सन्सक्रीन को शामिल करना भूल जातेहैं। होली के दिन आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में धूप से खुद को प्रोटेक्ट करना काफी जरूरी है। इसलिए 50प्लस एसपीएफ वाली कोई भी स्नसक्रीन आपको धूप से बचाए रखने में मदद करेगी और आपकी स्किन को जलने नहीं देगी।
होली के बाद ऐसे निकालें रंग
ये तो रही होली के पहले रंग से प्रोटेक्शन की बात। मगर अगर आपको कलर निकालना है तो भी आपको ऐसी ही कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। होली का रंग स्किन से निकालने के लिए फिर से नारियल तेल का इस्तेमाल करना सही रहेगा। होली खेलने के बाद डायरेक्ट नहाने जाने की बजाय पहले अपने शरीर पर एक बार फिर नारियल तेल की अच्छे से मालिश करें। इसके बाद नहाने से आपकी स्किन पर लगा हुए कलर तो निकलेगा ही, साथ ही आपकी स्किन भी ड्राई नहीं होगी।
नहाने के बाद आप एक अच्छा सा मॉइश्च्युराइजर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन की सेहत पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications