Breast Cancer: ऐसी बीमारी जिसके आगे करोड़पति भी हो जाते हैं धराशाई, पुरुषों के लिए भी अहम है ये जानकारी
What is Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर... एक ऐसी जानलेवा बीमारी, जिसके बारे में अकसर बातें सिर्फ तभी होती हैं, जब या तो किसी की मौत हो जाती है, या फिर कोई मशहूर पर्सनैलिटी इसकी चपेट में आ जाए। हाल ही में टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ और उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस को दी। तो फिर ब्रेस्ट कैंसर पर चर्चा का बाजार देखते ही देखते गर्म हो गया।
एक्ट्रेस का कैंसर तीसरे स्टेज तक पहुंच गया था। मतलब शुरुआती स्टेज तक उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं होगा। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही वे स्वस्थ भी हो जाएंगी। आपके या आपके किसी करीबी के साथ ऐसा ना हो, इसके लिए आपको ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारियां होनी बेहद जरूरी हैं। और हां... सबसे खास बात तो ये कि ये खबर सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी समान रूप से जरूरी है।

सबसे पहले तो ये बात जान लेते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर होता क्या है? दरअसल, स्तन कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर स्तन की नलिकाओं जिसे लोब्यूल्स भी कहा जाता है, उसे ढकने वाली कोशिकाओं की असामान्य रूप से वृद्धि होता है। कोशिकाओं में ये बढ़ोतरी ट्यूमर बना सकती है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है।
क्या सिर्फ महिलाओं में ही होता है ब्रेस्ट कैंसर?
ये बात अलग है कि स्तन कैंसर के मामले ज्यादातर महिलाओं में ही देखे जाते हैं मगर पुरुषों को भी इस बीमारी का खतरा होता है क्योंकि हर किसी के चेस्ट पर ऊतक (Tissue) होते ही हैं।
स्तन कैंसर के कारण
स्तन कैंसर कई कारणों से होता है। नीचे सबसे आम कारण बताए गए हैं। विशेषज्ञ इस बारे में और अधिक बताते हैं-
उम्र
उम्र ब्रेस्ट कैंसर के होने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। 50 साल के ज्यादा उम्र के लोगों में इसके होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं लाइफस्टाइल खराब होने के चलते भी महिलाओं में काफी कम उम्र में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले देखने को मिल जाते हैं।
मदरहुड हॉस्पिटल्स की कंसल्टेंट - प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा बताती हैं कि आमतौर पर स्तन कैंसर का खतरा उम्र के साथ बढ़ता है। खासतौर से 50 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्रभावित करता है मगर लाइफस्टाइल में बदलाव और अलग अलग कैमिकल्स के संपर्क में आने की वजह से 50 से घटकर ये उम्रसीमा 30 या फिर 40 तक भी आ गई है।
फैमिली हिस्ट्री
जेनेटिक हिस्ट्री के चलते भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। स्तन कैंसर के आनुवंशिक कारण के बारे में बात करते हुए वॉकहार्ट अस्पताल के कंसल्टेंट ऑन्कोसर्जन डॉ तीरथराम कौशिक ने कहा कि BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में उत्परिवर्तन स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावाा ये उत्परिवर्तन माता-पिता से विरासत में मिल सकते हैं, जिससे स्तन कैंसर हो सकता है।
स्तन कैंसर का सटीक कारण पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है मगर उम्र, आनुवंशिकी, फैमिली हिस्ट्री, हार्मोनल कारक और लाइफस्टाइल विकल्प जैसे कुछ जोखिम कारक रोग के विकास की संभावना को बढ़ा सकते हैं। वहीं अगर आपके परिवार या करीबी रिश्तेदार में से किसी को ब्रेस्ट कैंसर है, तो आपको भी इस बीमारी के होने का खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि इस जानलेवा कैंसर का पहले भी इतिहास रहा हो तो भी ये बीमारी दोबारा हो सकती है।
कैसे पहचानें स्तन कैंसर?
ब्रेस्ट कैंसर के सबसे मुख्य लक्षणों में से एक है- स्तन में किसी तरह की गांठ या फिर लंप का होना। डॉक्टर्स इस बात की सलाह देते हैं कि अगर आपको अपने स्तन में किसी भी तरह की गांठ नजर आती है तो आप तुरंत अस्पताल जाएं और अपने डॉक्टर से इसकी जांच कराएं।












Click it and Unblock the Notifications