Coconut Water: क्या हाई बीपी वालों को पीना चाहिए नारियल पानी? जानें इसके गजब के फायदे
High Blood Pressure: सर्दी का मौसम अब लगभग खत्म होने वाला है। अब जल्द ही कुछ दिनों में गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में नारियल पानी का भी सीजन जल्द शुरू होगा। गर्मी में लोग ज्यादातर नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या बीपी के मरीजों को ये पानी पीना चाहिए? आइए जानते हैं कि डॉक्टर्स क्या राय देते हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि ये पानी हमारी नसों को भी साफ करता है। नारियल पानी से ब्लड प्रेशर भी काफी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से ब्लैडर की भी सफाई होती है। आइए जानते हैं इसके पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

1. नसों होती हैं साफ
अगर आप दिन में एक बार नारियल पानी पीते हैं तो आपके शरीर की नसों को साफ करता है। इस पानी से कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ फैट भी कम होता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन और ज्यादा अच्छा होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो कोशिश करें दिन में एक बार तो जरूर पिएं।
2. सोडियम को करता है कंट्रोल
हाई बीपी के मरीजों का सोडियम लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है। जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जिन्हें ऐसी समस्या हो चुकी है वह कोशिश करें कि नारियल पानी जरूर पिएं। क्योंकि इससे सोडियम का लेवल कम हो जाएगा।
कब और कितना पिएं नारियल पानी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पूरे दिन में एक बार नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। या फिर हफ्ते में 2 या 3 दिन नारियल पानी पिएं। लेकिन बीपी मरीजों के लिए ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीना सही नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आसापास के डॉक्टर्स से राय जरूर लें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications