फटे दूध से पा सकते हैं दमकती त्वचा, फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं ग्लोइंग सीरम
Glowing skin serum: ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी का सपना होता है। सभी लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन दमकती रहे। कई सीरम मार्केट में उपलब्ध भी हैं मगर या तो ये बहुत ज्यादा महंगे होते हैं या फिर स्किन को सूट नहीं करते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे सीरम बना सकते हैं।
अकसर दूध फटने के बाद लोग इसे फेंक देते हैं और इसे किसी काम का नहीं समझते। कई लोग पनीर भी बना देते हैं मगर ज्यादातर लोगों को लगता है कि फटने के बाद दूध किसी भी काम का नहीं रहता। मगर क्या आप जानते हैं कि इसी फटे हुए दूध से आप अपनी स्किन के लिए ऐसा सीरम तैयार कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को काफी ग्लोइंग बना देगा।

जी हां! अगर दूध फट जाए तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना बल्कि एक कटोरी ये फटा हुआ दूध लेना है, एक टीस्पून ग्लिसरीन लेना और बस चुटकीभर नमक ले लेना है।
अब आप सबसे पहले एक कटोरी फटे दूध का पानी निकाल लें। अगर दूध फटा नहीं है तो आप इसमें नींबू को डालकर इसे फाड़ सकते हैं। फटे दूध के इस पानी को अच्छी तरह छान लें और इसमें 1 टीस्पून ग्लिसरीन और 1 चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसके बाद इसे कांच की स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर दें। दो से तीन दिनों तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications