गॉल ब्लैडर स्टोन से नहीं मिल रही राहत, तो घरेलू उपाय से भी मिल सकता है छुटकारा, जानें इसके लक्षण

Gallbladder Stone Remedies: पथरी जैसी समस्या ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है। ये तब होता है जब बदली जीवनशैली की वजह से समय पर खाना ना खाएं या फिर कोलेस्ट्राल का न घुल पाना। इसकी वजह से गाल ब्लैडर सुखने लगता है और फिर धीरे-धीरे ये पथरी का रूप ले लेती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गॉल ब्लैडर में हुई पथरी की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी जन्म ले लेती है। ऐसे में गॉल ब्लैडर में पथरी होने की वजह से उल्टियां आना, भूख कम लगना, गैस बनना, एसिडिटी होना, पेट के दाईं ओर ऊपरी हिस्से में असहनीय दर्द होना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

Gallbladder Stone

गॉल ब्लैडर में पथरी होने की वजह से डॉक्टर अक्सर ऑपरेशन कराने का सुझाव देते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि घर बैठे भी आप इसे ठीक कर सकते हैं। बस इसके आपको कुछ टिप्स फॉलो हर रोज करनी होगी तभी पथरी से राहत मिल पाएगी। आइए इस पर नजर डालते हैं।

1. पपीता
पपीता पथरी के इलाज के सबसे बेस्ट माना जाता है। ये पथरी को बिना ऑपरेशन कराए उसे बाहर निकलवाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीता में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है और इससे आंतो में प्रोटीन मिलता है।

2. नींबू
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सुबह उठते ही खाली पेट आप नींबू का रस हर रोज पीएंगे तो इससे गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या खत्म हो सकती है। नींबू पथरी को तोड़ने में मददगार होता है। कोशिश करें कि रोज सुबह उठकर कम से कम 40 दिन तक खाली पेट इसका सेवन करें।

3. पुदीना
पुदीना की मदद से गॉलस्टोन को आसानी से घुलने में मदद मिलती है। कोशिश करें हर रोज सुबह की चाय में थोड़ा सा पुदीना मिला लें। इसके अलावा खाली पेट पानी पीते समय भी उसमें पुदीना मिला लें और थोड़ा सा पानी को गुनगुना कर उसे पी लें। हर रोज इसका सेवन करेंगे तो पथरी से निजात मिलेगा।

4. सेब का सिरका
सेब एक ऐसा फल माना जाता है जो कि हर बीमारी को खत्म कर सकता है। वहीं पथरी के लिए भी ये उसे पिघलाने में मदद करता है। अगर हर रोज एक ग्लास सेब के जूस में एक चम्मच एप्पल साइडर मिलाकर पीएंगे तो पथरी जैसी समस्या आपकी खत्म हो जाएगी।

5. नाश्पाती का जूस
नाश्पाती का जूस हर रोज पीने से आप गॉलस्टोन से निजात पा सकते हैं। हर रोज आधे कप गुनगुने पानी थोड़ा सा नाश्पाती का जूस मिलाएं। इससे पथरी को पिघलाने में मदद मिलेगी। इन सबके अलावा हर रोज 8 ग्लास पानी जरूर पीएं। हालांकि अगर पथरी कुछ ज्यादा ही है तो इन सबका सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार राय अवश्य लें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+