फ्रीजर में बार-बार जम रही है बर्फ? अपनाएं ये 6 आसान उपाएं और मिनटों में साफ करें फ्रिज
Freezer Extra Ice Remove: घर में फ्रिज एक अहम उपकरण होता है, लेकिन जब फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है, तो ये न सिर्फ जगह घेरती है, बल्कि खाने-पीने की चीजों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार फ्रीजर के दरवाजे ठीक से बंद न होने या अत्यधिक नमी के कारण बर्फ की मोटी परतें जम जाती हैं।
फ्रीजर को डीफ्रॉस्ट करना जरूरी
ऐसे में जरूरत होती है सही तरीके से बर्फ हटाने की ताकि फ्रीजर भी सुरक्षित रहे और आपका समय भी बचे। बर्फ की मोटी परतें न सिर्फ फ्रीजर की कूलिंग क्षमता को कम करती हैं, बल्कि आपकी बिजली की खपत को भी बढ़ा सकती हैं। इसलिए हर 15-20 दिन में फ्रीजर को डीफ्रॉस्ट करना जरूरी होता है।

फ्रीजर में जमी बर्फ को आसानी से हटा सकते हैं
ये न सिर्फ मशीन की लाइफ बढ़ाता है बल्कि आपके किचन की साफ-सफाई और एनर्जी सेविंग में भी मदद करता है। आइए आपको बताते हैं लाइफस्टाइल फ्रेंडली, आसान और सुरक्षित तरीके जिनसे आप फ्रीजर में जमी बर्फ को आसानी से हटा सकते हैं, बिना किसी नुकसान या जोखिम के।
इन 6 ट्रिक्स को अपनाकर मिनटों में पिछलाएं फ्रीजर की एक्स्ट्रा बर्फ
1. सबसे पहले फ्रीजर को बंद करें
बर्फ हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, फ्रीजर की पावर सप्लाई को बंद करना जरूरी है। इससे बिजली का खतरा कम होगा और बर्फ तेजी से पिघलने लगेगी। साथ ही, अंदर रखे खाद्य पदार्थों को निकालकर किसी कूलर या आइस बॉक्स में रखें ताकि वो खराब न हों।
2. दरवाजा खोलकर छोड़ दें
फ्रीजर का दरवाजा खोलकर उसे कुछ घंटों तक यूं ही छोड़ देना सबसे नैचुरल और सेफ तरीका है बर्फ को पिघलाने का। आप चाहें तो नीचे एक तौलिया या प्लास्टिक ट्रे भी रख सकते हैं ताकि पिघली हुई बर्फ का पानी बहकर बाहर न फैले।
3. गर्म पानी का इस्तेमाल करें
एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसे फ्रीजर के अंदर रखें। गर्म भाप से बर्फ तेजी से पिघलती है। चाहें तो आप एक साफ कपड़े को गर्म पानी में डुबोकर फ्रीजर की दीवारों पर रगड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि फ्रीजर के किसी इलेक्ट्रिक हिस्से पर पानी न जाए।
4. हेयर ड्रायर से पिघलाएं बर्फ
अगर आप जल्दी में हैं, तो हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे हमेशा बर्फ से कुछ दूरी पर रखें और लगातार एक ही जगह पर गर्म हवा न डालें, वरना प्लास्टिक पिघल सकता है। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए ड्रायर को बहुत सावधानी से इस्तेमाल करें।
5. प्लास्टिक स्क्रेपर का इस्तेमाल करें
बर्फ हटाने के लिए हमेशा प्लास्टिक स्क्रेपर का इस्तेमाल करें। कभी भी चाकू या मेटल स्क्रैपर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे फ्रीजर की वॉल या कूलिंग सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है।
6. दोबारा बर्फ जमने से रोकने के उपाय
एक बार बर्फ साफ हो जाने के बाद, ध्यान रखें कि दोबारा जल्दी बर्फ न जमे। इसके लिए फ्रीजर का दरवाजा बार-बार न खोलें, खाद्य पदार्थों को ढककर रखें और समय-समय पर फ्रीजर को डीफ्रॉस्ट करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications