Food Poisoning: गर्मी में क्यों बढ़ने लगता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? जानें इसके लक्षण और कैसे करें बचाव
Food Poisoning In Summers: बढ़ती गर्मी की वजह से अक्सर फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तापमान बढ़ने की वजह से खाना खराब जल्दी होने लगता है। इससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि इस मौसम में खाने का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें।
फूड पॉइजनिंग की एक नहीं बल्कि कई सारी वजह होती है। कई बार हम लोगों घर में पड़ा बासी खाना खाने की आदत होती है जिससे पेट दर्द कि समस्या हो जाती है। या फिर आमतौर पर आसपास बैक्टीरिया या वायरस की वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पुराने खाना या फिर खाने को बिना गर्म किए ही उसे अगले दिन खाने की वजह से भी फूड पॉइजनिंग हो जाती है।

इसके अलावा जैसे ही आज की जेनरेशन घर से ज्यादा बाहर का खाना खाना पसंद करती है उससे भी फूड पॉइजनिंग होने की संभावना होती है। बाहर के तला भुना या फिर फास्ट फुड खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या अधिक हो जाती है। आइए जानते हैं कि फूड पॉइजनिंग आखिर कैसे समस्या होती है।
1. बुखार
2. पेट में दर्द
3. ज्यादा थकान होना
4. उल्टी और दस्त
5. डिहाइड्रेशन और सिरदर्द
फूड पॉइजनिंग से आखिर कैसे बचा जाए:
1. गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि अगर आपका खाना बन गया है तो उसे जितनी जल्दी हो सके खत्म कर लें। ज्यादा दिनों के लिए उसे स्टोर ना करें।
2. फास्ट फुड या जंक फुड खाने से परहेज करें। क्योंकि वह खाना पुराना भी हो सकता है ऐसे में आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। कोशिश करें जितना हो इसे खाने से बचें।
3. अगर घर पड़ी सब्जियां खराब हो रही हैं या हो गईं तो इसे खाने की गलती बिल्कुल भी ना करें।
4. जब भी खाना बनाएं तो साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें। सब्जियों को बनाने से पहले उसे अच्छे से धोएं जिससे जमे बैक्टेरिया खत्म हो जाएंगे।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications