Dog Bite Injection: कुत्ते के काटने पर भूलकर भी ना करें लापरवाही, ना निकले खून फिर भी है जान को खतरा
कुत्ते के काटने के तुरंत बाद अगर सही समय पर डॉक्टर से इलाज या फिर इंजेक्शन नहीं लगवाएंगे तो इससे जान भी जा सकती है।
Dog Bite Injections: गली में खेलते-कूदते वक्त अक्सर छोटे बच्चों को पाला कुत्तों से पड़ता है। वह उन्हें शरीर के किसी भी अंग में काट देते हैं ऐसे में उनका जहर धीरे-धीरे शरीर में फैलता चला जाता है। जिससे एक समय बाद आपकी मौत भी हो सकती है। ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी हो जाती है। इस खतरनाक जहर से बचने के लिए जरूरी है कि समय रहते डॉक्टर से इलाज कराएं। चलिए जानते हैं कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद लोगों को क्या करना चाहिए।
कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले तुरंत उस जगह को अच्छे से वॉश करें। इसके बाद 24 घंटे के अंदर जल्द से जल्द से एंटी रैबीज का इजेक्शन हर हाल में लगवा लें। इसके लिए आपको 5 इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं जिसके लिए डॉक्टर आपको पूरी जानकारी देता है। इस इंजेक्शन से आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर समय रहते आपने नहीं लगवाया तो याद रखें मौत भी हो सकती है।

अक्सर देखा गया है कि कुत्ते के काटने के बाद बच्चे अपने मां-बाप को इसकी जानकारी नहीं देते। लेकिन ध्यान रखें कुत्ते, बिल्ली या बंदर जैसे जानवरों के काटने से शरीर के किसी भी अंग में अगर हल्की सी भी खरोंच है तो तुरंत जाकर इसका इलाज कराएं और 24 घंटे के अंदर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
हर जानवर के काटने का इंसान के शरीर में अलग असर होता है। अगर चोट का खून साफकर आप से समझ रहे हैं कि ये चोट ठीक हो गई है तो आप लापरवाही कर रहे हैं। बच्चे को अगर जानवर काट ले तो तुरंत पानी और साबुन से इसे धोएं। इसके बाद इस पर पट्टी करवाएं और डॉक्टर से रेबीज का इंजेक्शन लेना ना भूलें।
छोटे गांव में अक्सर देखा गया है कि शरीर में किसी भी चोट का इलाज झाड़-फूक से किया जाता है। बेहतर होगा आप इसके चक्कर में बिल्कुल ना पड़ें। क्योंकि इसका मुख्य इलाज केवल वैक्सीन ही है। याद रखें अगर आप इसके इलाज में जरा सी भी चूंक करेंगे तो आपके बच्चे की जान भी जा सकती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications