Sunday को बच्चों के साथ करें ये 6 मजेदार एक्टिविटीज, फैमिली बॉन्डिंग होगी और मजबूत
Sunday Fun Activities With Kids: रफ्तार से भागती जिंदगी में संडे यानी रविवार वो दिन होता है जब परिवार एक साथ समय बिता सकता है। खासतौर पर माता-पिता के लिए ये एक सुनहरा मौका होता है कि वो अपने बच्चों के साथ कीमती पल शेयर कर सकें।
संडे को बच्चों के साथ करें मजेदार एक्टिविटीज
हफ्तेभर की थकान के बाद संडे को सिर्फ आराम करने के बजाय अगर इसे बच्चों के साथ मजेदार एक्टिविटीज में बिताया जाए तो न सिर्फ रिश्तों में मिठास आती है, बल्कि बच्चों के विकास में भी मदद मिलती है।

बच्चों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने में होगी मदद
संडे सिर्फ आराम का दिन नहीं होता है, बल्कि वो दिन, रिश्तों को मजबूत करने, बच्चों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने और जीवन में पॉजिटिविटी भरने का मौका देता है। थोड़ी सी प्लानिंग और रचनात्मकता से आप हर संडे को बच्चों के लिए यादगार और मजेदार बना सकते हैं।
पैरेंटिंग अनुभव को बना देंगी खास
ये पल न केवल उनके बचपन की सुनहरी यादें बनते हैं, बल्कि आपके पैरेंटिंग अनुभव को भी खास बना देते हैं। आइए आपको कुछ ऐसी फन एक्टिविटीज के बारे में बताते हैं जो आप अपने बच्चों के साथ संडे को कर सकते हैं और जिससे आपका फैमिली बॉन्ड भी मजबूत होगा।
संडे को बच्चों के साथ करें ये 6 फन एक्टिविटीज
1. घर में मनाएं मिनी पिकनिक
अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो चिंता की बात नहीं। अपने घर के लिविंग रूम या बालकनी को ही पिकनिक स्पॉट में बदल दीजिए। एक छोटा सा टेबल सेट करें, स्नैक्स बनाएं, एक मैट बिछाएं और बच्चों के पसंदीदा गेम्स या किताबें रखें। बच्चों को भी तैयार होने को कहें जैसे वो बाहर पिकनिक पर जा रहे हों। ये छोटा सा बदलाव बच्चों के मूड को काफी फ्रेश कर देगा।
2. बेकिंग या कुकिंग सेशन
बच्चों के साथ कुछ कुकिंग करना न सिर्फ मजेदार होता है बल्कि उन्हें सिखाने का एक शानदार मौका भी होता है। आप बच्चों के साथ कुकीज, पिज्जा या सैंडविच बना सकते हैं। उन्हें टॉपिंग सजाने दें या मिक्सिंग का काम सौंपें। इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी और आपसी बातचीत का समय भी मिलेगा।
3. क्राफ्ट और DIY प्रोजेक्ट्स
बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट से जोड़ना न सिर्फ उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें स्क्रीन टाइम से भी दूर रखता है। पुराने अखबार, कार्डबोर्ड, कलर, ग्लू और कुछ बेसिक मटीरियल से आप कई DIY प्रोजेक्ट्स कर सकते हैं। जैसे पेन होल्डर बनाना, फोटो फ्रेम्स डिजाइन करना या पेंटिंग करना। आप चाहें तो इन तैयार चीजों से घर की दीवारें भी सजा सकते हैं।
4. गार्डनिंग का लें आनंद
अगर आपके पास घर में थोड़ी-सी जगह है या बालकनी में गमले हैं, तो बच्चों को पौधों के साथ जोड़िए। उन्हें बीज बोने, पानी देने और मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया सिखाएं। बच्चे जब खुद किसी पौधे को बढ़ते हुए देखते हैं तो उसमें जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दोनों आती हैं।
5. बोर्ड गेम्स या फैमिली क्विज
संडे को टीवी या मोबाइल पर वक़्त बिताने के बजाय बोर्ड गेम्स जैसे लूडो, कैरम, स्क्रैबल या UNO खेलें। ये गेम्स न केवल मनोरंजक हैं बल्कि बच्चों की सोचने और रणनीति बनाने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। आप चाहें तो फैमिली ट्रिविया या क्विज भी रख सकते हैं जिसमें परिवार से जुड़े सवाल हों।
6. स्टोरी टाइम या मूवी नाइट
दिनभर की एक्टिविटीज के बाद शाम को आप बच्चों के साथ मिलकर कोई बेहतरीन एनिमेटेड या मोटिवेशनल फैमिली फिल्म देख सकते हैं, या फिर बच्चों को कहानी सुनाना भी एक शानदार विकल्प है। इससे उनका कल्पनाशील विकास होता है और माता-पिता से भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications