Diwali health Tips: दीवाली पर पटाखे से जल जाए हाथ तो क्या करें? फॉलो करें ये टिप्स
Diwali health Tips: दीवाली का त्योहार आते ही पटाखे भी खूब धड़ल्ले से जलते हैं। पटाखों से सेहत को तो नुकसान होता ही है मगर साथ ही ये पर्यावरण केलिये भी अच्छा नहीं होता है। इतना ही नहीं पटाखे जलाते समय कई बार दुर्घटनाएं होने का भी खतरा होता है। ऐसे में अगर ऐसा कुछ हो तो सही इलाज भी जरूरी है जिससे कि घाव गंभीर ना हो। ऐसे में चलिये आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप पटाखे से जलने पर घाव को गंभीर होने से रोक सकते हैं।
अगर दीवाली के मौके पर पटाखे जलाने से आपका हाथ जल गया है तो घबराएं नहीं बल्कि अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लें। हाथों को ठंडे पानी से धोने से न सिर्फ जलन कम होती है बल्कि ठंडा पानी घाव को फैलने से भी रोकता है। नल के नीचे अपने हाथ को कुछ देर के लिये छोड़ दें।

अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा जल गया है और उसपर कपड़ा चिपका हुआ है तो उसे सावधानी के साथ हटाएं। इसके बाद घाव को साफकर इसे साफ कपड़े से ढक दें।
आप प्रभावित हिस्से पर बर्न रिलीफ क्रीम लगाएं। एंटीसेप्टिक क्रीम के इस्तेमाल से आपके शरीर में बना घाव ज्यादा दर्द नहीं करेगा और इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा भी कम हो जाएगा। अगर जलन बहुत ज्यादा हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अपने आप दवाओं के इस्तेमाल से बचें और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाओं का ही इस्तेमाल करें।
अब क्या न करें ये जान लेना भी बेहद जरूरी है।
अकसर लोग घाव वाली जगह पर टूथपेस्ट लगा देते हैं। मगर ऐसा करना आपको न सिर्फ और जलन महसूस करवाता है, बल्कि ये घाव को जल्दी ठीक होने से भी रोकता है। इसलिये ध्यान रहे कि जले हुए हिस्से पर भूलकर भी टूथपेस्ट ना लगाएं।
घाव पर बर्फ लगाने से भी बचना चाहिए। जले हिस्से पर बर्फलगाने से उस वक्त तो राहत मिलती है मगर बाद में आपकी स्किन सूजकर और भी ज्यादा दर्ददायी हो सकती है। ऐसे में घाव भरने में भी ज्यादा समय लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications