Dhanteras Rangoli Designs 2025: फूल और रंगों से बनाएं धनतेरस पर खूबसूरत रंगोली, ये डिजाइन आएंगे बड़े काम
Dhanteras 2025 Rangoli Designs: दिवाली का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है और इसका खास हिस्सा है धनतेरस। धनतेरस पर लोग अपने घर को सजाते हैं, सोने-चांदी या अन्य धातु के सामान खरीदते हैं। इस दिन खासकर रंगोली बनाना एक लोकप्रिय परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि रंगोली घर की सुंदरता बढ़ाती है और सौभाग्य और खुशियां लाती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।
रंगोली बनाने के लिए लोग फूल, रंगीन पाउडर, चावल, रेत इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं। इस साल के लिए नए और सुंदर डिजाइन के आईडिया खोजे जा रहे हैं। कुछ लोग पारंपरिक फूलों की रंगोली बनाते हैं, जिसमें गेंदा, गुलाब और कमल के फूल इस्तेमाल होते हैं। वहीं कुछ लोग रंगीन पाउडर और ग्लिटर से आधुनिक और आकर्षक डिज़ाइन तैयार करते हैं।

रंगोली में धन के प्रतीक जैसे सोने के सिक्के, कलश और दीपक बनाना भी बहुत लोकप्रिय है। इससे रंगोली और भी सुंदर दिखती है। इस तरह की रचनात्मकता घर को सजाती है और त्योहार का माहौल बढ़ाती है। इस साल धनतेरस पर आप भी अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नए और आसान रंगोली डिज़ाइन आजमा सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास रंगोली डिजाइन आइडिया लेकर आए हैं। आप रंगों के साथ-साथ फूलों से भी सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं...
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: धनतेरस से पहले कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? आपके शहर में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
धनतेरस पर रंगों से बनाएं रंगों से खूबसूरत रंगोली
अपने ड्राइंग रूम या घर के बाहर आप इन रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत आपके घर को इस त्योहार में और भी ज्यादा सुंदर बना देगी।



आप अपनी रंगोली डिजाइन में असली सिक्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही आप सिक्कों से भरकर एक कटोरी या कलश भी अपनी रंगोली के बीच रख सकते हैं। कलश में सिक्के भरने के लिए पहले उसके अंदर अखबार भर दें और ऊपर की एक लेयर पर सिक्के सजा दें।


धनतेरस 2025: फूलों से ऐसे बनाएं प्यारी सी रंगोली
फूलों से रंगोली बनाना बेहद आसान है और ये बहुत खूबसूरत भी दिखते हैं। आप इन डिजाइन से आइडिया लेकर आप धनतेरस पर अपने घर की रंगोली सजा सकते हैं। इन रंगोली के बीच में आप रंगों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही शुभ लिखने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

















Click it and Unblock the Notifications