Dhanteras 2025: धनतेरस पर पहनें ये 5 शुभ रंग के कपड़े, गुड लक और पॉजिटिव एनर्जी का होगा संचार
Dhanteras 2025: धनतेरस न सिर्फ खरीदारी का शुभ दिन है, बल्कि ये ऊर्जा, समृद्धि और नए आरंभ का प्रतीक भी है। मान्यता है कि इस दिन पहने गए कपड़े और रंग हमारे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी, सौभाग्य और आत्मविश्वास लेकर आते हैं।
जीवन में नई रोशनी लाएं और आत्मविश्वास जगाएं
धनतेरस केवल धन की पूजा का दिन नहीं, बल्कि जीवन में नई रोशनी और आत्मविश्वास जगाने का अवसर है। इस धनतेरस पर अपने आउटफिट के रंग से ही खुशियों और समृद्धि का स्वागत करें, क्योंकि सही रंग आपके दिन को और भी ज्यादा अच्छा बना सकता है।

धनतेरस के लुक में एलिगेंस के साथ गुड लक भी शामिल करें
ऐसे में धनतेरस पर क्या पहनना है, इसका चुनाव सिर्फ फैशन के लिहाज से नहीं, बल्कि ज्योतिष और ऊर्जा के संतुलन से भी जुड़ा होता है। अगर आप इस धनतेरस अपने लुक में एलिगेंस के साथ-साथ गुड लक भी शामिल करना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं उन 5 शुभ रंगों के बारे में जिन्हें पहनने से धन और समृद्धि आकर्षित होती है।
धनतेरस पर पहनें इन 5 शुभ रंगों के कपड़े
1. गोल्डन (समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक)
-धनतेरस का नाम सुनते ही सबसे पहले सोने का ख्याल आता है। गोल्डन रंग को हमेशा से ही लक्जरी, रॉयल्टी और पॉजिटिविटी से जोड़ा गया है। ये रंग सूर्य की तरह चमकदार ऊर्जा देता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
-अगर आप पारंपरिक लुक चाहते हैं, तो गोल्डन साड़ी या एम्ब्रॉयडरी कुर्ता पहनें। वहीं मॉडर्न लुक के लिए गोल्डन गाउन या फ्यूजन जंपसूट बेहतरीन विकल्प है। एक्सेसरीज में हल्के गोल्ड टोन वाले ईयररिंग्स या ब्रेसलेट आपके पूरे लुक को उभार देंगे।
2. लाल (शक्ति और सौभाग्य का रंग)
-लाल रंग मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। ये ऊर्जा, प्रेम और सफलता का प्रतीक है। धनतेरस के दिन लाल पहनना न सिर्फ पारंपरिक रूप से शुभ होता है, बल्कि आपके भीतर पॉजिटिव वाइब्रेशन भी भर देता है।
-रेड साड़ी, लहंगा या सिल्क सूट के साथ गोल्ड ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन इस दिन परफेक्ट रहेगा। पुरुषों के लिए रेड नेहरू जैकेट या पॉकेट स्क्वायर भी एक स्टाइलिश और शुभ टच दे सकता है।
3. हरा (ग्रोथ और हेल्थ का संकेत)
-हरा रंग प्रकृति, संतुलन और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस पर ग्रीन पहनना नई शुरुआत और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। आप चाहें तो पेस्टल ग्रीन साड़ी, एमराल्ड ग्रीन कुर्ता या फ्लोरल शरारा पहन सकती हैं।
-ग्रीन रंग के साथ गोल्ड या कॉपर टोन ज्वालरी बेहद खूबसूरत लगती है। ये रंग उन लोगों के लिए खास तौर पर शुभ है जो इस साल नए काम की शुरुआत या इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं।
4. पीला (पॉजिटिविटी और दिव्यता का रंग)
-पीला रंग भगवान विष्णु और ज्ञान का प्रतीक है। ये आपके घर और मन में खुशहाली और नई रोशनी लाता है। धनतेरस के दिन पीला पहनना लक्ष्मीजी की कृपा प्राप्त करने का एक सुंदर तरीका है।
-आप चिकनकारी पीला कुर्ता, सिल्क साड़ी या मॉडर्न येलो ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। पुरुषों के लिए येलो कुर्ता या टी-शर्ट के साथ सफेद पैंट भी फेस्टिव और ट्रेंडी लगेगी। ये रंग पूरे घर में चमक और आनंद का माहौल बना देता है।
5. नीला (संतुलन और आत्मविश्वास का प्रतीक)
-नीला रंग गहराई, स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। ये रंग सकारात्मक विचारों और शांत मन से जुड़ा होता है। धनतेरस पर नीले रंग के कपड़े पहनने से आपको एक रॉयल और सोफिस्टिकेटेड लुक मिलेगा।
- वहीं महिलाएं सिल्क या वेलवेट की नीली साड़ी, गाउन या इंडो-वेस्टर्न सेट पहन सकती हैं, जबकि पुरुष नीले रंग का बंदगला या सूट के साथ स्टाइलिश दिख सकते हैं।
स्टाइलिंग टिप्स
-धनतेरस की शाम को गोल्ड टोन ज्वैलरी या एथनिक जूते पहनना शुभ माना जाता है।
-अपने आउटफिट में हल्की ग्लिटर या मेटैलिक डिटेलिंग जोड़ें, ये ऐश्वर्य का प्रतीक है।
-आउटफिट के साथ सुगंधित परफ्यूम लगाना न भूलें, क्योंकि खुशबू पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है।












Click it and Unblock the Notifications