Christmas 2025: इस साल ऑफिस वाले 'सीक्रेट सांता' में कलीग को दें ये गिफ्ट, जीवनभर रखेगा याद!
Christmas 2025 Secret Santa Gift Ideas: क्रिसमस 2025 आने वाला है, इसके आते ही शुरू होता है गिफ्ट्स का दौर। क्रिसमस और सीक्रेट सांता कॉरपोरेट ऑफिस में भी सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें अक्सर लोग गिफ्ट एक्सचेंज को लेकर थोड़ा मुश्किल में पड़ जाते हैं। बजट आमतौर पर सीमित होता है, कई बार आप सामने वाला सहकर्मी/कलीग को नहीं जानते हैं ऐसा भी हो सकता है। ऐसे में गिफ्ट इस तरीके का होना चाहिए जो सोच-समझकर चुना हुआ लगे, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा पर्सनल भी न हो।
इस रिपोर्ट में हम आपको क्रिसमस 2025 में मनाएं जाने वाले सीक्रेट सांता के लिए गिफ्ट्स आइडिया दे रहे हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट...

माहौल को खुशनुमा बना देने वाले गिफ्ट्स
कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए खुशबू (फ्रैग्रेंस) एक सेफ ऑप्शन माना जाता है। बशर्ते उसे सही तरीके से सिलेक्ट किया जाए। हल्की खुशबू वाली मोमबत्तियां या रीड डिफ्यूज़र घर या वर्कस्पेस में सुकून भरा माहौल बनाते हैं। साथ ही किसी की निजी पसंद पर भी ज़्यादा असर नहीं डालते। रोजमोर ऐसे ही संतुलित और सौम्य खुशबू पर ध्यान देते हैं, जो होम ऑफिस, बेडरूम या लिविंग स्पेस के लिए सही होती हैं। ये छोटे-से फ्रैग्रेंस गिफ्ट्स साल के अंत में गर्मजोशी और आराम का एहसास दिलाते हैं और पूरी तरह प्रोफेशनल भी रहते हैं।
सर्दियों के कपड़े: आराम और स्टाइल का संतुलन
महिला कलीग के लिए सर्दियों के कपड़े एक उपयोगी और अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वुलेन या विंटर कुर्तियां मौसम के हिसाब से आरामदायक होती हैं और ज़्यादा भारी भी नहीं लगतीं। इन्हें ऑफिस, कैज़ुअल आउटिंग या छोटे फेस्टिव लंच में आसानी से पहना जा सकता है। जयपुर कुर्ती क्लासिक डिज़ाइन और आरामदायक फैब्रिक से बने होने का दावा करते हैं। ये कपड़े प्रोफेशनल माहौल के लिए भी सही बनाते हैं।
काम आने वाला होम डेकोर, जो लंबे समय तक साथ दे
सीक्रेट सांता गिफ्टिंग में होम डेकोर को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, जबकि काम का डेकोर लंबे समय तक याद रखा जाता है। छोटे लकड़ी के ट्रे, ऑर्गनाइज़र या सजावटी सामान सराफ फर्नीचर जैसे ब्रांड्स से अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये चीज़ें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल की होती हैं। खासकर वर्क-फ्रॉम-होम सेटअप में। नेचुरल मटीरियल और सादा डिज़ाइन गिफ्ट को टिकाऊ और सोच-समझकर चुना हुआ बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications