बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा है मन, तो स्टडी टेबल पर आज ही रख दें ये 5 पौधे, अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Plants For Study Table: अगर आपके बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लग रहा है तो आप कुछ आसान से वास्तु टिप्स को अपनाकर बच्चे की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं ये वास्तु टिप्स बच्चे के साथ साथ घर में भी पॉजिटिव एनर्जी का संचार करेंगे।
आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार कुछ खास पौधे बच्चों की पढ़ाई के माहौल को बनाने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। ये पौधे आपकी मदद कर सकते हैं। ये पौधे सिर्फ घर की सजावट या ऑक्सीजन देने के काम नहीं आते बल्कि बच्चे का भविष्य भी बना सकते हैं।

कहते हैं कि ग्रीनरी के चलते पॉजिटिविटी बनी रहती है और घर का माहौल भी अच्छा रहता है। इसके लिए आप कुछ खास इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें बच्चों की स्टडी टेबल पर रखना चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ाई और सफलता में बहुत मदद मिल सकती है। बच्चों का पढ़ाई के प्रति फोकस बढ़ता है।
पीस लिली का पौधा
बच्चों की स्टडी टेबल पर पीस लिली का पौधा रखा जा सकता है। ये पौधा मन को शांत रखने में मदद करता है। आपको बता दें पीस लिली प्लांट लिली परिवार से ही है जो सफेद होता है सफेद रंग के कारण ही इसे पीस नाम दिया गया है। इस पौधे की खुशबु से बच्चे खुश भी रहते हैं। पीस लीली एयर प्यूरिफायर का भी काम करता है।
ऑर्किड का पौधा
ऑर्किड का पौधा दिखने में बहुत ही कलरफुल होता है। ये पौधा किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। ऑर्किड का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने का भी काम करता है। इस पौधे से मूड भी अच्छा होता है। ऐसे में यही कारण है कि स्टडी टेबल पर ऑर्किड का पौधा रखने से बच्चे का पूरा फोकस पढ़ाई पर कर सकते हैं।
बैम्बू प्लांट
बैम्बू प्लांट से एक खास तरह की फेंगशुई एनर्जी निकलती है जो इंसान के लिए बहुत अच्छी होती है इसलिए इसे स्टडी टेबल के कोने पर रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है। बैम्बू प्लांट को खास एयर प्यूरीफायर के रूप में भी जाना जाता है इस पौधे से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है जिसकी वजह से बच्चे का मन पढ़ने में लगता है। साथ ही इस पौधे को गुड लक के लिए भी लगाया जाता है।
कॉर्डलाइन फ्रुटिकोसा
गहरे लाल रंग के कॉर्डलाइन फ्रुटिकोसा को 'लकी प्लांट' भी कहते हैं। कुछ लोग इसे घर के बाहर लगाते हैं लेकिन कॉर्डलाइन फ्रुटिकोसा को स्टडी टेबल पर रखना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये आस-पास की हवा को साफ करने का काम करता है। इस पौधे की वजह से शांत और पॉजिटिव माहौल रहता है। ऐसे में बच्चे का मन पढ़ाई में लगता है।
चमेली का पौधा
स्टडी टेबल पर चमेली का पौधा लगाने के बाद आपको चमत्कार देखने को मिल सकता है। चमेली के फूल की धीमी-धीमी खुशबू मन को सुकून पहुंचाती है इसलिए माना जाता है कि चमेली के फूल से मन शांत रहता है तनाव भी नहीं होता, जिसकी वजह से बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications