श्रीदेवी के पति ने दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, आप भी ले सकते हैं इंस्पिरेशन
Boni Kapoor Fitness: कई बार लोग फिट तो होना चाहते हैं मगर उन्हें कोई किक नहीं मिल पाती। किक से मतलब कोई इंस्पिरेशन...जैसे कि उनके चहेते एक्टर या एक्ट्रेस की कोई फिटनेस जर्नी, या फिर कोई ऐसी स्टोरी, जो सीधे दिमाग को हिट कर सके। जिससे कि सुबह बेड से उठते ही आप ना आव देखें और ना ही ताव। सीधे अपने वर्कआउट पर लग जाएं।
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हवा हवाई यानी श्रीदेवी आज भले इस दुनिया में ना हों... मगर फैंस के दिलों में वे हमेशा ही राज करती रहेंगी। श्रीदेवी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने जिस तरह से अपने आप को फिट रखा था, वो किसी प्रेरणा से कम नहीं हो सकता। अब श्रीदेवी से ही प्रेरणा लेकर उनके पति बोनी कपूर ने अपनी फिटनेस का ऐसा जादू दिखाया, जिसे जिस किसी ने भी देखा, हैरान रह गया।

अगर आपको भी कहीं से फिटनेस इंस्पिरेशन चाहिए तो फिलहाल बोनी कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट आपके लिए जादू से कम नहीं होगा। जी हां! हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोवर्स को अपनी उस फिटनेस जर्नी से रूबरू करवाया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
साल 2004 की तस्वीर में वे श्रीदेवी के साथ खड़े दिख रहे हैं। एक्टर के दूसरे कोलाज में उनकी बॉडी का जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन देख हर किसी ने दांतों तले उंगली चबा दी। कैप्शन में बोनी कपूर ने स्माइली के साथ फैंस को अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया।
बताते चलें कि साल 2018 में उनकी पत्नी श्रीदेवी के निधन के बाद एक्टर काफी परेशान हो गए थे। इसके काफी सालों के बाद उन्होंने जिस तरह से अपनी फिटनेस को ट्रांसफॉर्म किया, वो देखने लायक था।












Click it and Unblock the Notifications