Bhai Dooj 2025: बजट कम है? 500 रुपए में भाई को दें ये 7 खास गिफ्ट्स, रिश्ते में बढ़ेगी मिठास
Bhai Dooj 2025 Gift Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और गहराई से महसूस करने का दिन होता है। ये दिन रक्षाबंधन की तरह ही भाई-बहन के प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा भाई दूज
हर साल दिवाली के दो दिन बाद आने वाला भाई दूज त्योहार बहनों के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन वह अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार भाईदूज का त्योहार 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

भावनाओं का त्योहार है भाई दूज
भाई दूज सिर्फ तोहफों का नहीं, बल्कि भावनाओं का त्योहार है। अगर इस बार आप सोच रही हैं कि भाई को क्या तोहफा दें, लेकिन बजट थोड़ा कम है, तो चिंता की कोई बात नहीं है।
भाई के लिए 500 रुपए के अंदर खरीदें गिफ्ट्स
-500 रुपये के अंदर भी अगर आप थोड़ा सा सोच समझकर गिफ्ट चुनें, तो ये आपके भाई के लिए किसी महंगे उपहार से कम नहीं होगा। दरअसल रिश्तों की कीमत पैसों से नहीं बल्कि अपनापन और स्नेह से तय होती है।
-आइए आपको बताते हैं 500 रुपये के अंदर मिलने वाले शानदार गिफ्ट आइडियाज के बारे में जो न सिर्फ दिल को छू जाएंगे बल्कि आपकी पॉकेट पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।
500 रुपए में बहनें अपने भाई को दें ये 7 खास गिफ्ट्स
1. पर्सनलाइज्ड कॉफी मग या फोटो फ्रेम
-500 रुपये के अंदर सबसे प्यारा और यादगार गिफ्ट हो सकता है एक पर्सनलाइज्ड फोटो मग या फोटो फ्रेम। आप भाई के साथ अपनी किसी पुरानी प्यारी तस्वीर को प्रिंट करवाकर एक कस्टमाइज्ड कॉफी मग बनवा सकती हैं।
-आजकल ऑनलाइन वेबसाइट्स जैसे Printo, Vistaprint या Amazon पर ये आसानी से 300 से 400 रुपये तक में मिल जाते हैं। ये गिफ्ट भावनाओं से भरा होता है और हर बार भाई जब इसे देखेगा, आपकी याद जरूर आएगी।
2. ट्रेंडी टी-शर्ट या कैप
-अगर आपका भाई फैशन-लवर है, तो उसके लिए एक कूल टी-शर्ट या स्टाइलिश कैप खरीदना अच्छा विकल्प हो सकता है। मार्केट में या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Myntra, Ajio या Flipkart पर 400 से 500 रुपये तक में बेहतरीन डिजाइन वाली टी-शर्ट्स और कैप्स मिल जाती हैं।
-आप चाहे तो उस पर Best Brother Ever या कोई फनी कोटेशन प्रिंट करवाकर उसे और स्पेशल बना सकती हैं।
3. बजट फ्रेंडली रिस्टवॉच
-अगर आप थोड़ा क्लासी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो 500 रुपये के अंदर बेसिक रिस्टवॉच भी एक शानदार विकल्प है। लोकल मार्केट या ऑनलाइन पोर्टल्स पर आजकल बहुत से ब्रांड्स बजट फ्रेंडली घड़ियां ऑफर करते हैं।
-ये न सिर्फ एक उपयोगी गिफ्ट है, बल्कि स्टाइलिश एक्सेसरी भी है जो आपके भाई के लुक को और स्मार्ट बना सकती है।
4. चॉकलेट गिफ्ट हैम्पर
-भाई दूज पर मिठास का तड़का लगाना जरूरी है और इसके लिए एक चॉकलेट बॉक्स या गिफ्ट हैम्पर सबसे सही आइडिया है। आप खुद भी छोटे-छोटे चॉकलेट्स लेकर एक प्यारा सा डेकोरेटिव बॉक्स बना सकती हैं।
-इसमें कुछ छोटे नोट्स या मैसेज कार्ड भी रख दें जैसे- तुम सबसे बेस्ट भाई हो। ये गिफ्ट सस्ता होने के साथ-साथ दिल को छू लेने वाला होगा।
5. ग्रूमिंग किट या परफ्यूम
-लड़कों को अपने लुक्स और पर्सनल केयर का भी काफी शौक होता है। आप उन्हें 500 रुपये के अंदर एक ग्रूमिंग किट या माइल्ड फ्रेगरेंस वाला परफ्यूम गिफ्ट कर सकती हैं।
-इसमें शेविंग जेल, डियो या ट्रैवल साइज परफ्यूम शामिल कर सकती हैं। ये प्रैक्टिकल और उपयोगी गिफ्ट होगा, जिसे आपका भाई जरूर पसंद करेगा।
6. इयरफोन या मोबाइल एक्सेसरी
अगर आपका भाई म्यूजिक लवर है, तो उसके लिए एक क्वालिटी इयरफोन या मोबाइल स्टैंड/पॉप सॉकेट देना एक बढ़िया विचार है। ऑनलाइन 400 से 500 रुपये तक में अच्छे ब्रांडेड वायर्ड इयरफोन्स या मोबाइल एक्सेसरीज मिल जाती हैं। ये गिफ्ट न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि काम का भी है।
7. छोटा इनडोर प्लांट
-अगर आपका भाई प्रकृति प्रेमी है, तो उसे एक छोटा इनडोर प्लांट गिफ्ट करें। ये न सिर्फ उसके रूम को फ्रेश लुक देगा, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी लाएगा।
-आप स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या सक्युलेंट जैसे पौधे चुन सकती हैं, जो मेंटेन करने में आसान होते हैं और 300 से 400 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications