Budget Camera Phones: रील बनाने के लिए बेस्ट है ये Smart Phones, 15 हजार से भी हैं सस्ते
Budget Camera Smartphone: आजकल हर किसी को घूमने का शौंक है। ऐसे में जब हम किसी बेहतरीन लोकेशन पर जाते हैं और उन पलों को अपने शानदार कैमरे से कैद करते हैं। ऐसे में अगर आपके फोन का कैमरा एचडी हो या अच्छी क्वालिटी का हो तो घूमने का मजा और दोगुना हो जाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि एचडी कैमरा फोन लेने के लिए हाई बजट की जरूरत है, तो ऐसा नहीं है। अगर आप भी कम बजट में अच्छे फोन की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिसके लिए आपको 15 हजार या उससे कम ही खर्च करना होगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन हैं।

1. मोटोरोला G64
मोटोरोला G64 आपको सिर्फ 14,999 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन ये केवल तब अगर आप फ्लिपकार्ट की साइट में जाकर ये फोन खरीदेंगे। इस फोन की खासियत ये है कि बैक कैमरा 50MP और सेल्फी कैमरा 16 MP के साथ आता है। ये फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें व्लॉगिंग का शौंक है। इसके साथ ही इसमें 6000 mAh की बैटरी है और इसे पूरे दिन में सिर्फ एक बार चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
2. CMF By नथिंग फोन 1
CMF By नथिंग फोन 1 आपको किसी भी साइट पर लगभग 15 हजार में मिल जाएगा। अब अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो 50 MP का डुअर कैमरा है और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। जो कि वीडियो बनाने या फिर फोटो क्लिक करने के लिए सही है। इस फोन 5000 mAh की बैटरी है।
3. iQOO Z9x
iQOO Z9x किसी भी ऑनलाइन साइट पर मिल जाएगा। 6.72 इंच के इस फोन की कुल कीमत 12,499 रुपये है। बैटरी की बात करें तो 6000 mAh है। यानी की चार्जिंग के लिहाज से ये फोन काफी बेहतर है। फोन का कैमरा 50MP का डुअल मेन कैमरा है और सेल्फी के लिए 8MP है। बजट में फोन खरीदने के लिए ये परफेक्ट रहेगा।
4. Vivo T3x
व्लॉगिंग के लिए Vivo T3x फोन अच्छा है। इसमें 44W चार्जिंग के साथ 6000 mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 12,245 रुपये है। अगर आप किसी जगह ट्रैवल करते हैं और बार-बार फोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। इससे बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं 50 MP का दुअल कैमरा और सिंगर कैमरा 8 MP का है।












Click it and Unblock the Notifications