बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद? एलोवेरा जेल से रुकेगा हेयर फॉल, इन 3 खास तरीके से करें इस्‍तेमाल

Aloe Vera For Hair Fall: बदलते मौसम, प्रदूषण, हेल्थ की समस्याओं और स्ट्रेस के चलते बालों का झड़ना बढ़ जाता है। इन दिनों हेयर फॉल एक आम समस्‍या हो गई है। बालों की जड़ों के कमजोर होने से भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्ट्रेस को दूर करने के साथ साथ हेल्‍दी डाइट को अपनाना भी बहुत ही जरूरी होता है। अच्छी डाइट से बाल स्ट्रॉन्ग होते हैं और उनका ग्लो भी बढ़ता है।

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप घरेलू और नैचुरल चीजों की मदद ले सकते हैं। इससे बालों को फायदा मिलता है। आइए आपको बताते है कि कैसे आप एलोवेरा जेल की मदद से अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं और हेयर फॉल की समस्‍या को भी दूर कर सकते हैं। बस एलोवेरा जेल को आपको बालों पर तीन सहज तरीकों से इस्तेमाल करना होगा।

aloe vera

एलोवेरा जेल से रोकें हेयर फॉल

1. आप बालों में लगाने वाले नैचुरल ऑयल को हल्‍का सा गर्म कर लें। अब एक कटोरी में 5 चम्‍मच गर्म हेयर ऑयल और 3 चम्‍मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं। अब इसे अच्‍छी तरह से फेंट लें और रात के वक्‍त बालों में लगाएं। इसे बालों की जड़ों में जरूर लगाएं। इसके बाद सुबह बालों को माइल्‍ड शैंपू से अच्छे से धो लें।

2. एक कप में दो चम्‍मच एलोवेरा जेल लें। अब प्‍याज को पीसकर उसका रस निकालें और 2 चम्मच रस उस कप में डाल दें। प्याज का रस और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और हल्‍के हाथों से बालों की मसाज करें। करीब एक घंटे बाद बालों को अच्‍छी तरह माइल्‍ड शैंपू से धो लें। धीरे-धीरे आपका हेयर फॉल बंद हो जाएगा।

3. सबसे पहले एलोवेरा के पत्‍तों को चाकू से काट लें। अब एक चम्‍मच की मदद से इसका जेल निकालकर एक कटोरी में रखें। अब बालों को अच्‍छी तरह से झाड़ लें और इसे डायरेक्‍ट बालों की जड़ों पर लगाएं। इस तरह आपके बाल कुछ ही दिनों में हेल्‍दी और चमकदार दिखने लगेंगे। हेयर फॉल की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+