स्वस्थ रहना है, मस्त रहना है तो आंखें बंद कीजिए, कई बीमारियों से दूर रखती है गहरी और अच्छी नींद

Benefits Of Deep Sleep: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर और दिमाग को आराम देना भी जरूरी होता है। ऐसे में शरीर के लिए एक अच्छी और गहरी नींद जरूरी है। नींद के बहुत फायदे हैं। अच्छी नींद लेने से शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत सही ढंग से होती है। गहरी नींद लेने से शरीर में हॉर्मोनल बैलेंस भी सही तरीके से होता है और स्वास्थ्य भी सही रहता है।

कई शोध में पता चला है कि पर्याप्त नींद लेने से मस्तिष्क का विकास सही तरीके से होता है और मेमोरी भी बढ़ती है, वजन कंट्रोल में रहता है और तनाव भी दूर होता है। अधिकांश वयस्कों को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। 6 घंटे से कम नींद लेने से इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं ज्यादा सोने से भी शरीर अस्वस्थ हो जाता है।

sleep

गहरी और अच्छी नींद लेने के 7 बड़े फायदे

1. नींद लेते समय शरीर हॉर्मोन रिलीज करता है। उनमें से कुछ हार्ट और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं।

2. गहरी नींद लेने से शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अच्छी नींद लेने से शरीर भोजन को एनर्जी में परिवर्तित करता है।

3. नींद दिमाग और शरीर को आराम लेने में मदद करती है। जब आप नींद से वंचित होते हैं, तो आपका शरीर तनाव हॉर्मोन जारी करता है। ऐसे में गहरी नींद लेने से स्ट्रेस दूर होता है।

4. अच्छी और गहरी नींद लेने से शरीर का सूजन भी दूर होता है। शरीर के आराम मिलता है और मांसपेशियां सही तरीके से काम करती हैं।

5. अच्छी नींद लेने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर गहरी नींद लेना जरूरी होता है।

6. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी अच्छी और गहरी नींद जरूरी है। कई शोध में पता चला है कि जो लोग बहुत कम सोते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है और वो मोटापे का शिकार हो जात हैं।

7. गहरी नींद लेने से मेमोरी बढ़ती है। नींद का सीधा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। ऐसे में अच्छी नींद मस्तिष्क के विकास में मदद करती है और मेमोरी को बढ़ाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+