क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UP: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों पर निकलेगी 6000 वैकेंसी

Google Oneindia News

प्रयागराज। पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रह युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही एक और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह भर्ती विशेष तौर पर सृजित किये जा रहे पदों के लिये होगी। जिसमें राजपत्रित अधिकारी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व सिपाही के पद शामिल होंगे। ये पद पुलिस के आधुनिकरण से संबंधित होंगे। यानी यह हाईटेक विभाग में कार्यरत होंगे। इस भर्ती में लगभग 6 हजार पद शामिल है। इस भर्ती के लिये जल्द ही नोटीफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया भी नोटिफिकेशन के साथ शुरू हो जायेगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है और अगस्त से अक्टूबर तक इसकी परीक्षा कराये जारी की तैयारी है। बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 5673 नए पदों में 19 राजपत्रित अधिकारी होंगे। जबकि 209 पद इंस्पेक्टर और 573 पद सब इंस्पेक्टर के सृजित होंगे। जबकि इसके साथ ही 5091 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाएंगी। यह सभी यूपी पुलिस के आधुनिकरण सेवा से जोड़े जायेंगे।

डीजीपी ने की घोषणा

डीजीपी ने की घोषणा

पुलिस डिपार्टमेंट में 6 हजार के लगभग पदों पर भर्ती शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी खुद डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से साझा की। डीजीपी ने बताया कि पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में यह भर्ती होगी। हालांकि इस भर्ती में संभावाना है कि खाली पड़े दूसरे पदों को भी जोड़ दिया जाये। जिससे इस भर्ती में पदों की संख्या बड़े पैमाने पर हो जायेगी। संभावना है कि 6 हजार पदों के साथ ही जोड़कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये। हालांकि डीजीपी ओपी सिंह ने अभी इन्हीं 6 हजार पदों को की भर्ती शुरू करने की जानकारी दी है।

ऑनलाइन होगी परीक्षा

ऑनलाइन होगी परीक्षा

यूपी पुलिस की इस भर्ती की भी परीक्षा ऑनलाइन होगी। पूर्ववर्ती परीक्षा की तरह ही वेबसाइट पर अथ्यर्थी माडल पेपर और परीक्षा के तरीको को भी देख सकेंगे। कंप्यूटर बेस्ट इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान होगा। आनलाइन आवदेन के बाद सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद फिजिकल टेस्ट होंगे। आनलाइन परीक्षा का केन्द्र अभ्यर्थी के जिले में ना होकर नजदी की जिलों में बनाया जायेगा।

भर्ती की जानकारी

भर्ती की जानकारी

भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी और लगातार इसे अपडेट भी किया जाता रहेगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से नई भर्तियों की जानकारी ले सकेंगे। फिलहाल इस भर्ती में राजपत्रित अधिकारी के स्नातक, दारोगा भर्ती के लिए भी शैक्षणिक योग्यता स्नातक यानी ग्रेजुएट व सिपाही के लिये शैक्षणिक योग्यता बारहवीं होगी।

Comments
English summary
UP Police Recruitment 2019 release 6000 vacancies will be drawn on these posts
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X