TS POLYCET results 2020: पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
नई दिल्ली। स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (SBTET), तेलंगाना ने तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS POLYCET) 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस TS POLYCET परीक्षा में बैठे थे, वह आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। तेलंगाना के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए ये प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। बोर्ड ने TS POLYCET 2020 का आयोजन 2 सितंबर, 2020 को किया था।
इसके बाद परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी। जिसमें 4 सितंबर, 2020 तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती थी। अब बोर्ड ने परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
कैसे चेक करें TS POLYCET रिजल्ट 2020-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिखाई दे रहे 'POLYCET Results' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- उम्मीदवार चाहें रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।