TNEA Rank List 2020: इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए आज जारी हो सकती है रैंक लिस्ट
नई दिल्ली। तमिलनाडु डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, टीएन डीओटीई आज टीएनईए रैंक लिस्ट 2020 (TNEA Rank List 2020) जारी कर सकता है। जिसके माध्यम से राज्य में इंजीनियरिंग कोर्स में छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। जो छात्र टीएनईए काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर जाकर देख सकते हैं। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
हालांकि टीएनईए रैंक लिस्ट आज जारी होगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रैंक लिस्ट 28 सितंबर तक जारी हो सकती है। इस साल कोविड-19 महामारी के कारण काउंसलिंग का शेड्यूल दो बार बदला जा चुका है। छात्रों को उनके दस्तावेज ऑनलाइन सब्मिट करने को कहा गया था। वहीं फिजिकल वेरिफिकेशन का काम 26 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक हुआ है। अब मेरिट के आधार पर डीओटीई रैंक लिस्ट जारी करेगा। इस संबंध में सभी तरह की जानकारी समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर जारी की जाती रहेगी।
टीएनईए रैंक लिस्ट 2020 कैसे चेक करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर जाएं।
- इसके बाद Publication of Rank List वाले लिंक पर क्लिक करें।
- ये लिंक आपको काउंसलिंग प्रोसेस वाले लिंक के एक्टिवेट होने के बाद मिल जाएगा।
- इसके बाद होमपेज पर रैंक लिस्ट का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक कर दें।
- अब एक नई विंडो ओपन होगी।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपनी रैंक लिस्ट देख पाएंगे।
जब एक बार रैंक लिस्ट जारी हो जाएगी तो छात्रों को अपनी बची हुई फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी और अपने कोर्स का चयन करना होगा। इसके बाद टैंटेटिव आवंटन सूची जारी की जाएगी। एक बार छात्र को अलॉटमेंट की पुष्टि हो जाए, उसके बाद प्रोवीजनल अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी हो जाएगी। इसके बाद छात्रों को अपनी सीट की पुष्टि करने के लिए संबंधित संस्थान में जाकर अपना अलॉटमेंट दर्ज कराना होगा। वहीं जो सीट रिक्त रह जाएंगी, उनके लिए सप्लिमेंट्री काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
SAMS Odisha merit list 2020: डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए प्लस 3 मेरिट लिस्ट जारी