क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

SAMS Odisha Plus Two Admission 2020: पहली मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां चेक करें

Google Oneindia News

नई दिल्ली। डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन (डीएचई), ओडिशा ने आधिकारिक तौर पर एसएएमएस ओडिशा प्लस टू एडमिशन 2020 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट (Odisha +2 Admission 2020) को तीनों सट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में दाखिले के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था उन्हें आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। यहां उन्हें अपने चयन और एडमिशन का स्टेटस चेक करना होगा।

odisha, merit list, admission, sams odisha result 2020, odisha plus two results, sams odisha plus two admission 2020,odisha plus two result 2020, sams odisha 1st merit list 2020, odisha plus two merit list 2020, ओडिशा बोर्ड प्लस टू एडमिशन मेरिट लिस्ट, छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली, ओडिशा प्लस 2 एडमिशन 2020, सैम्स प्लस टू एडमिशन मेरिट लिस्ट, ओडिशा, मेरिट लिस्ट, दाखिला

एसएएमएस ओडिशा प्लस टू एडमिशन 2020 मेरिट लिस्ट के लिए इस खबर में नीचे भी वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उसपर क्लिक करके उम्मीदवार अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस खबर में स्टेटस चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उनकी मदद भी ली जा सकती है। इस बार दाखिले के लिए चार लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। आंकड़ों के अनुसार, प्लस टू में दाखिले के लिए इस साल 4,15,007 छात्रों ने रजिस्ट्रशन किया है।

कैसे चेक करें पहली मेरिट लिस्ट?

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे पहली मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब वेबसाइट में जो जरूरी जानकारी मांगी गई है, उसे दर्ज करें।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट बटन क्लिक कर दें।
  • अब यहां दिख रहे 'show' बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
  • यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चयन का स्टेटस देखें।

संबंधित स्कूलों में औपचारिक दाखिले की प्रक्रिया, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क का भुगतान शामिल है, 21 सितंबर, 2020 यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। वहीं दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 3 अक्टूबर, 2020 को आएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

TS EAMCET 2020: टीएस ईएएमसीईटी ने जारी की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से देखेंTS EAMCET 2020: टीएस ईएएमसीईटी ने जारी की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से देखें

Comments
English summary
SAMS Odisha Plus Two Admission 2020 first merit list released check here
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X