SAMS Odisha Plus 3 Admissions 2020: दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां चेक करें
नई दिल्ली। डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन (डीएचई), ओडिशा ने आधिकारिक तौर पर एसएएमएस/ छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली (Student Academic Management System) ओडिशा प्लस तीन एडमिशन 2020 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी मेरिट लिस्ट (Odisha +3 Admission 2020) को तीनों सट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में दाखिले के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था उन्हें आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। यहां उन्हें अपने चयन और एडमिशन का स्टेटस चेक करना होगा।
दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें 29 अक्टूबर, 2020 तक अधिकारियों को अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिकारियों को 27 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2020 की शाम 5 बजे तक, दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले और छात्रों का डाटा अपडेट करना होगा। एसएएमएस ओडिशा प्लस थ्री एडमिशन 2020 मेरिट लिस्ट के लिए इस खबर में नीचे भी वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उसपर क्लिक करके उम्मीदवार अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस खबर में स्टेटस चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उनकी मदद भी ली जा सकती है।
कैसे चेक करें दूसरी मेरिट लिस्ट?
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे दूसरी मेरिट लिस्ट (+3 Degree Admissions) के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब एक्टिवेट हुए 'Merit List and Merit List PWD' लिंक पर क्लिक करें।
- अब मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां कॉलेज का नाम और जिले का चयन करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चयन का स्टेटस देखें।
- जिन उम्मीदवारों का लिस्ट में नाम होगा, उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एसएएमएस ओडिशा प्लस 3 दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट 28 सितंबर, 2020 को जारी हुई थी। इस साल एसएएमएस ओडिशा डिग्री दाखिले के लिए 2,30,078 छात्रों ने आवेदन किया था। एसईएम का मतलब है स्टूडेंट्स अकैडमिक मैनेजमेंट सिस्टम। जिसके तहत छात्र संस्कृत कॉलेजों के साथ-साथ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की +3 कक्षाओं में ऑनलाइन दाखिला लेते हैं।