RRB Group D 2018: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तारीख का ऐलान
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जल्दी ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफाई किया है कि लेवल 1 या आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले महीने होगी।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद: 4 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मेवाणी ने साधा भाजपा पर निशाना
रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ट्रैक मेंटेनर्स और असिस्टेंट पॉइंट्समेन आदि के 63 हजार रिक्त पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 सितंबर, 2018 से शुरू होगी। आरआरबी द्वारा ये भी बताया गया है कि एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की जानकारी सीबीटी शुरू होने के 10 दिन पहले दी जाएगी।
सभी उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिख वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही दी जाएगी। बता दें कि ग्रुप डी (लेवल 1 ट्रैक मेंटेनर्स, असिस्टेंट पॉइंट्समेन आदि) परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
ये भी पढ़ें: दक्षिण के 5 राज्यों पर भाजपा की निगाहें, 2019 में बड़े गठबंधन के साथ उतरने की तैयारी