क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप सी व डी भर्ती 2017 का रिजल्ट जारी, यहां देखें

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप सी व डी भर्ती 2017 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है । अभ्यर्थी अपना रिजल्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर देख सकते हैं। जिन पदों का रिजल्ट जारी हुआ है, उसमें स्टेनोग्राफर भर्ती ग्रेड थर्ड, ग्रुप सी क्लर्क कैडर, ड्राइवर ग्रेड -4 व ग्रुप डी की भर्ती शामिल हैं। लिखित परीक्षा भर्ती का पहला स्टेज था, जिसमें पास होने वाले सभी कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Result of Group C and Group D recruitment result declared

कैसे देखें रिजल्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर आप रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर संयुक्त रूप से स्टेनोग्राफर भर्ती ग्रेड थर्ड, ग्रुप सी क्लर्क कैडर, ड्राइवर ग्रेड -4 व ग्रुप डी की भर्ती का एक ही लिंक जारी किया गया है। हालांकि संयुक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद नये पेज पर चारो भर्ती के अलग अलग रिजल्ट वाले लिंक दिये गये हैं। जहां से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीधे रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

लिंक 1 - http://allahabadhighcourt.in/calendar/itemWiseList.jsp?group=7

लिंक - 2- http://allahabadhighcourt.in/event/event_3751_24-05-2018.html

इन दोनो लिंक का इस्तेमाल कर आप रिजल्ट देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के लिए 543 पदो पर भर्ती शुरू हुई थी। जिसकी लिखित परीक्षा 8 अक्टूबर 2017 को हुई थी। जबकि ग्रुप सी क्लर्क डिपार्टमेंट के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2017 को हुआ था । इसी क्रम में ड्राइवर कैटेगरी ग्रेड 4 के तहत 8 अक्टूबर 2017 को लिखित परीक्षा हुई थी। इसमे कुल 37 पद हैं। वही, ग्रुप डी के सभी पदों की मिलाकर कुल पदों की संख्या 2020 है, इसकी लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2017 को हुई थी। इन सभी का रिजल्ट अब जारी किया गया है।

<strong>ये भी पढ़ें: UPSSSC: यूपी में 1953 पदों पर बंपर भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन</strong>ये भी पढ़ें: UPSSSC: यूपी में 1953 पदों पर बंपर भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

Comments
English summary
Result of Group C and Group D recruitment result declared
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X