भारतीय सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका, सेना आयोजित करने जा रही है भर्ती रैली,आवेदन प्रक्रिया शुरू
Government Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश की सेवा का आपके भीतर जज्बा है तो भारतीय सेना आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है। अलग-अलग राज्यों में सेना भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए कई राज्यों में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना में भर्ती होने का भी युवाओं के पास अच्छा मौका है। 12 मार्च से 24 मार्च 2021 के बीच भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। इन रैलियों में हिस्सा लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी से शुरू हो रहा है। लिहाजा आप www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन यहां करा सकते हैं।
सेना में भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि 12 मार्च 2021 से 24 मार्च तक पुरी, भद्रक, खोरदा, मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, नयागढ़, कटक, खोरदा, बालासोर जिलों में पात्र उम्मीदवार भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते है। इसके अलग-अलग राज्यों में भी भर्ती के लिए सेना की ओर से आवेदन को खोला गया है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अहम बात यह है कि सेना में भर्ती करने के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 मांगी गई है, साथ ही कक्षा 10 में आपके कम से कम 45 अंक होने चाहिए इसके अलावा किसी भी विषय में 33 अंक से कम नहीं होने चाहिए। वहीं टेक्नीशियन की भर्ती के लिए कम से कम अभ्यर्थी को 12वीं पास होना चाहिए साथ ही उसके पास भौति, रसायन, गणित और अग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। 12 में छात्र के कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए जबकि हर विषय में कम से कम 40 अंक होने चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शारीरिक योग्यता की भी मांगी गई है।
अधिक जानकारी के लिए यहां पर देखें विज्ञापन- https://joinindianarmy.nic.in/latest-rally-jcos-or.htm
इसे भी पढ़ें- झारखंड DGP ने कहा- उपद्रवियों के हाथ-पैर तोड़ने वाले बयान पर कायम हूं