Rajasthan Police Constable Recruitment 2020: परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल (जीडी, ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एग्जाम सेंटर की जानकारी जारी कर दी है। इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर डायरेक्टर-जनरल ऑफ पुलिस राजस्थान द्वारा एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र के बारे में पता कर सकते हैं। वेबसाइट का लिंक खबर में नीचे दिया गया है। परीक्षा केंद्र का पता लगाने के लिए खबर में आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 नवंबर को होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र को ऐसे करें चेक-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे 'Rajasthan Police Constable Recruitment 2019' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- अब यहां दिखाई दे रहे 'Know your district location' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें।
- इसके बाद आपको अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें इस परीक्षा का आयोजन मई महीने में होने वाला था, लेकिन बाद में कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के 5438 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की भर्ती 59 यूनिट में होगी। आधिकारिक डाटा के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए इस बार 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
जानिए क्या है एग्जाम पैटर्न-
लिखित परीक्षा में 150 वैकल्पिक प्रशन पूछे जाएंगे, जो कुल 75 अंक के होंगे। वहीं परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा का मोड ऑफलाइन होगा और ओएमआर आधारित होगी। हर गलत उत्तर देने पर 25 फीसदी अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन, सामाजिक विज्ञान और समकालीन मामले, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़े कानून के प्रावधान, इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजस्थान की राजनीति से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
BEL
Recruitment
2020:
भारत
इलेक्ट्रॉनिक्स
लिमिटेड
में
कई
पदों
पर
निकली
नौकरी,
ऐसे
करें
आवेदन