PSEB Class 12 Result: पंजाब बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक
नई दिल्ली। पंजाब सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने पीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो छात्र पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (PSEB Class 12 Result 2020) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में भी नीचे रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी सहायता ले सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए इस खबर में नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
इस बार पीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट असेसमेंट स्कीम द्वारा मूल्यांकन किए जाने के बाद जारी हुआ है। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने 12वीं की शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद बोर्ड ने ये फैसला लिया कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट अन्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा। इस पैटर्न का सुझाव कुछ दिन पहले केंद्र की ओर से दिया गया था। बोर्ड ने सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है।
पीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें-
- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- अब यहां होमपेज पर रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्रों को भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
पीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Final Year Exams: देश के 755 विश्वविद्यालयों ने भेजा जवाब, UGC ने परीक्षाओं को बताया जरूरी