NIRF Ranking 2018: आईआईएससी-जेएनयू समेत ये हैं देश के टॉप 10 बेस्ट विश्वविद्यालय
नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी इस साल की लिस्ट में बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) को बेस्ट यूनिवर्सिटी का खिताब मिला है। इतना ही नहीं, IISc ओवरऑल रैंकिंग में भी टॉप पर है। IISc के बाद इस लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हैं।
नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी इस साल की लिस्ट में बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) को बेस्ट यूनिवर्सिटी का खिताब मिला है। इतना ही नहीं, IISc ओवरऑल रैंकिंग में भी टॉप पर है। IISc के बाद इस लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हैं। टॉप 5 में जहां दो विश्वविद्यालय उत्तर भारत के हैं, तो वहीं तीन विश्वविद्यालय दक्षिण भारत के हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ने देश के बेस्ट कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों की साल 2018 की लिस्ट जारी कर दी है। पिछली बार की तरह इस साल भी टॉप 3 विश्वविद्यालय में कोई बदलाव नहीं है। बेंगलुरू का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) इस लिस्ट में टॉप पर है। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) है। इसके बाद टॉप 5 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, चेन्नई का अन्ना विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय है।
बेस्ट यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में कोलकाता का जाधवपुर विश्वविद्यालय पिछले साल के मुकाबले एक पायदान खिसक गया है। जाधवपुर विश्वविद्यालय छठें नंबर पर, दिल्ली विश्वविद्यालय सातवें, कोयंबटूर का अमृता विश्वा विद्यापीठ आठवें, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय नौवें और अलिगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय दसवें नंबर पर है। इस बार NIRF की रैंकिंग में कुल 3,954 संस्थानों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें: NIRF Ranking 2018: देश के टॉप 10 संस्थानों में आईआईटी-जेएनयू, मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज