NABARD Grade A Prelim Result 2020: नाबार्ड ने जारी किया ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स परीक्षा 2020 दी है, वह नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट 2020 चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2020 को किया गया था।
बता दें नाबार्ड भर्ती अभियान का उद्देश्य P, SS और RDBS में सहायक प्रबंधक के 154 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2020 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी, 2020 थी। पदों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा होती है और आखिर में साक्षात्कार होता है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करते हैं, वो ही मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयन प्रकिया के दूसरे चरण की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।
नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे 'ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट 2020' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- यहां अपना रिजल्ट देखें, आप चाहें तो इस फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेना ना भूलें।
नाबार्ड ग्रेड ए परीक्षा के बारे में जरूरी जानकारी-
नाबार्ड में भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2। इन दोनों पेपर में 100 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी।
BSEB 10th Result 2020: कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए