MPBSE MP Board Result 2020: एमपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वह वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस खबर में रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी मदद ले सकते हैं, इसके अलावा खबर में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर से लेकर 22 सितंबर, 2020 तक किया था।
कैसे चेक करें रिजल्ट-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे 'Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) - 12th Class Supplementary Result September - 2020' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां अपना रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगइन करें।
- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच हुआ है। जिसके कारण संक्रमण से बचाव के सभी उपाय भी अपनाए गए थे। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद छात्रों के तापमान की जांच की गई और वहां मौजूद हर शख्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य था। वहीं इस साल एमपीबीएसई ने 27 जुलाई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें 68.81 फीसदी छात्र पास हुए थे। इनमें 73.40 फीसदी लड़कियां और 64.66 फीसदी लड़के हैं। छात्रों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका लिंक खबर में भी दिया गया है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
NVS
Recruitment
2020:
नवोदय
विद्यालय
में
PET,
Art
टीचर
सहित
कई
पदों
पर
बंपर
भर्ती,
करें
आवेदन