जारी हुआ MAH MBA CET 2018 का रिजल्ट, dtemaharashtra.gov.in पर इस तरह देखें
महाराष्ट्र MBA CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर जारी किए हैं। महाराष्ट्र MBA CET की परीक्षा 10 और 11 मार्च को आयोजित की गई थी।
मुंबई। महाराष्ट्र MBA CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर जारी किए हैं। महाराष्ट्र MBA CET की परीक्षा 10 और 11 मार्च को आयोजित की गई थी।
महाराष्ट्र MBA CET का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। MBA CET का आयोजन 10 और 11 मार्च को कराया गया था। प्रदेश में एमबीए/एमएमएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए ये परीक्षा आयोजित कराई जाती है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार महाराष्ट्र के एनएल डालमिया, जेबीआईएमएस, केजी सोमय्या समेत 400 कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपना अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* आधिकारिक वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर जाएं।
* MAH MBA CET रिजल्ट के दिए लिंक पर क्लिक करें।
* वेबसाइट पर रिजल्ट और रिजल्ट समरी, दोनों दी गई है।
* अपने अनुसार देखें और डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल बेंचमार्क टेस्ट में लखनऊ की अनाहिता ने किया टॉप, अंग्रेजी में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल