एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती- 2011 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2011 में शुरू की गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के 508 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फाइनल रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। चयन बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हिंदी, संस्कृत विश्वविद्यालय विज्ञान विषयों के रिजल्ट के लिंक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी वहां से रिजल्ट देख सकते हैं।
लंबे
समय
से
अटकी
थी
भर्ती
उत्तर
प्रदेश
में
मायावती
शासनकाल
के
दौरान
एलटी
ग्रेड
शिक्षक
भर्ती
2011
शुरू
हुई
थी।
लेकिन,
यह
भर्ती
लंबे
समय
से
अधर
में
लटकी
हुई
थी।
मायावती
शासनकाल
के
बाद
पूर्ववर्ती
अखिलेश
सरकार
का
भी
कार्यकाल
समाप्त
हो
गया,
लेकिन
इसका
रिजल्ट
जारी
नहीं
हो
सका।
अब
जाकर
इस
भर्ती
का
रिजल्ट
योगी
सरकार
में
जारी
किया
गया
है,
जिससे
अभ्यर्थियों
के
चेहरे
पर
मुस्कान
लौटी
है।
बता
दें
कि
इस
भर्ती
पर
योगी
सरकार
ने
सत्ता
में
आते
ही
रोक
लगा
दी
थी।
माध्यमिक
शिक्षा
सेवा
चयन
बोर्ड
के
पुनर्गठन
के
बाद
इस
भर्ती
पर
काम
शुरू
हुआ
था
और
अब
इसका
रिजल्ट
जारी
किया
गया
है।
किसमें
थे
कितने
पद
बोर्ड
सचिव
दिव्यकांत
शुक्ला
ने
बताया
कि
टीजीटी
हिंदी
संस्कृत
व
विज्ञान
के
लिए
508
पदों
पर
अंतिम
चयन
सूची
जारी
की
गई
है।
इसमें
टीजीटी
हिंदी
के
लिए
28
से
31
मई।
टीजीटी
संस्कृत
के
लिए
31
मई
1
जून
व
22
जून
तथा
TGT
विज्ञान
के
लिए
2
से
5
जून
के
बीच
और
22
जून
को
इंटरव्यू
की
प्रक्रिया
पूरी
की
गई
थी।
इंटरव्यू
में
सफल
होने
वाले
उम्मीदवारों
की
मेरिट
अनुसार
सूची
तैयार
की
गई
है।
जिनका
चयन
हुआ
है
उनकी
लिस्ट
वेबसाइट
पर
रिजल्ट
में
अपलोड
कर
दी
गई
है
।
इस
भर्ती
में
हिन्दी
के
210,
विज्ञान
के
200,
संस्कृत
के
98
शिक्षक
के
पद
थे।
यहां
देखें
रिजल्ट
इस
भर्ती
का
रिजल्ट
उत्तर
प्रदेश
माध्यमिक
शिक्षा
सेवा
चयन
बोर्ड
की
आधिकारिक
वेबसाइट
www.upsessb.org
पर
उपलब्ध
करा
दिया
गया
है।
रिजल्ट
PDF
फाइल
में
अपलोड
किया
गया
है।
जिसमें
सभी
जानकारी
समेत
अभ्यर्थी
के
रोल
नंबर,
जन्म
तिथि
और
उनको
मिलने
वाले
इंटरव्यू
व
टोटल
मार्क्स
की
जानकारी
दी
गई
है।
सीधे
रिजल्ट
देखने
के
लिए
नीचे
दिए
गए
लिंक
पर
क्लिक
करें।
लिंक - Result of Adv. No. 02/2011 Tgt Sanskrit, Hindi and Science (04.08.2018) ||
पीडीएफ फाइल के लिए लिंक - http://www.upsessb.org/content/Final Result After Written Exam and Interview With Cut off 04 08 2018.pdf