क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

JEE Main Result 2020: आज जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें चेक करने का तरीका

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) मेन परीक्षा 2020 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शुक्रवार को जारी कर सकती है। जेईई मेन परीक्षा में बैठने वाले छात्र ध्यान दें कि जेईई मेन रिजल्ट 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था। इस परीक्षा का आयोजन इसी महीने 1-6 सितंबर, 2020 के बीच हुआ है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब 6.35 लाख छात्र ही परीक्षा में बैठे थे।

Recommended Video

JEE Main Result 2020: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट आज हो सकता है जारी,ऐसे करें चेक | वनइंडिया हिंदी
jee, exam, result, jee result, jee mains result, engineering entrance test, jee result 2020, JEE Main 2020 Result, jee main result 2020, nta jee main result 2020, january jee main 2020 result, jee main cut off 2020, jee main 2020 paper, jeemain result 2020, jee mains 2020 result date, jee main april 2020, jee main jan 2020 result, jee main 2020 answer key, jee main result 2020 september, jee main b arch result 2020, jee main result 2020 check online, jee main 2020 cut off marks, how to check jee main result 2020, jee main september 2020 result date, jee main paper 2 result 2020, resonance jee main 2020 result, jee 2020 result, jee main 2020, jee result date 2020, jee main result 2020, jee main result date 2020, जेईई, परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, जेईई, जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट, जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट 2020, जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट कब आएगा, जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट कैसे देखें

छात्र खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट 2020-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे 'View Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपका जेईई मेन रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले 8 सितंबर को एनटीए ने जेईई मेन 2020 परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ के आधार पर जो छात्र योग्य होंगे, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। इनमें भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs) शामिल हैं। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।

TS POLYCET results 2020: पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Comments
English summary
JEE Main Result 2020 nta cut off marks answer key official website check here download
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X